सूरजपुर आर्य समाज मंदिर चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन हुआ

दोपहर 1 बजे तक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन,
दोपहर 1 बजे तक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन,
प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ
प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ

विजन लाइव/सूरजपुर

सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ के दूसरे दिन 22 सितंबर-2023 को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ, 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजन, फिर सांय 4.30 बजे से 6.30 बजे तक यज्ञ और रात्रि 6.30 बजे से 10 बजे तक महिला सम्मेलन हुआ। सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन 23 सितंबर के दिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ, 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गौ रक्षा सम्मेलन, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजन, फिर सांय 4.30 बजे से 6.30 बजे तक यज्ञ और रात्रि 6.30 बजे से 10 बजे तक महर्षि दयानंद जीवन चरित्र सम्मेलन होगा। चौथे दिन 24 सितंबर-2023 के दिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ पूर्ण आहूति, प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन प्रवचन एंव सम्मान समारोह और फिर ़ऋषि लंगर के साथ चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ समारोह का समापन होगा। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य ने बताया कि चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ समारोह में इस बार उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री अनुप प्रधान को विशेष तौर से आमांत्रित किया गया हैं। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा, पूर्व सिचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, डीके गर्ग चेयरमैन ईशान इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा, देव मुनि पल्ला, वीरेश भाटी मकोडा, रंगीलाल जी आर्य बिसरख, मा0 ज्ञानेंद्र आर्य ईकला गजियाबाद, रामेश्वर सरपंच जी जुनपत, महेंद्र आर्य बम्बवाड, अजब सिंह प्रधान जुनपत, सागर खारी तिलपता, धर्मवीर प्रधान जी शफीपुर, ओमवीर भाटी देवटा आदि को भी मुख्य अतिथिगण की श्रंखला में आमांत्रित किया गया हैं।

चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ समारोह
चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ समारोह
आर्य वीरेश भाटी आदि अतिथिगणों ने पहुंच कर आहूति दी
आर्य वीरेश भाटी आदि अतिथिगणों ने पहुंच कर आहूति दी

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बलवीर सिंह आर्य मैनेजर, आचार्य कैलाशचंद शर्मा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट,पंडित शिव कुमार आर्य ऑडिटर, कमल सिंह आर्य हबीबपुर, मांगेराम आचार्य, मुकेश नागर एडवोकेट, सतीश नंबरदार, सत्यपाल शर्मा एडवोकेट जिला मंत्री भाजपा, नरेश चंद गुप्ता एडवोकेट, महेश शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरजपुर, बिजेंद्र भाटी साकीपुर, लक्ष्मण सिंघल और लाला पन्नी जिंदल आदि गणमान्यजनों को विशिष्ठ अतिथिगणों की श्रंखला में आमांत्रित किया गया है। आर्य समाज मंदिर के कोषाध्यक्ष पंडित शिवदत्त आर्य ने बताया कि चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ समारोह में यज्ञ ब्रहमा स्वामी अखिलानंद, स्वामी प्रणवानंद सरस्वती दिल्ली, आचार्य राजदेव नैष्ठिक गौमत अलीगढ और वेदपाठ कृष्ण आर्य, गुरूकुल गौमत अलीगढ के ब्रहमचारियों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्य सम्मेलन में उमेशचंद्र कुलश्रेष्ठ आगरा, बहन संगीता आर्य सहारनपुर, संदीप आर्य गिर्ल मेरठ, मुकेश शास्त्री गौतमबुद्धनगर, आचार्य कर्ण सिंह नोएडा, हरेंंद्र कुमार आर्य व्यायाम शिक्षक, आचार्य जयेंद्र शास्त्री नोएडा और डा0 राकेश कुमार आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता आदि विद्वानों को उपदेशक मंडल में आमांत्रित किया गया है। दूसरे दिन यज्ञ और प्रवचन कार्यक्रम में प्रधान मांगेराम और आर्य वीरेश भाटी आदि अतिथिगणों ने पहुंच कर आहूति दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×