चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में शुरू

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी और बिजेंद्र सिंह आर्य आदि अतिथिगणों ने शिरकत की
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी और बिजेंद्र सिंह आर्य आदि अतिथिगणों ने शिरकत की

Vision Live/Surajpur

भजन प्रवचन सांय 6.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किए गए
भजन प्रवचन सांय 6.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किए गए

सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ आज 21 सितंबर से शुरू हो गया। यज्ञ का शुभारंभ प्रातः प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक किया गया जिसमें मुख्य यज्ञमान सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री पंडित धमवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी रहीं।

मुख्य यज्ञमान सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री पंडित धमवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी रहीं
मुख्य यज्ञमान सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री पंडित धमवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी रहीं

इससे पहले प्रातः 5 बजे से लेकर 7 बजे तक किया गया। भजन प्रवचन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यज्ञ सांय 4.30 बजे से 6.30 बजे तक और भजन प्रवचन सांय 6.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी और बिजेंद्र सिंह आर्य आदि अतिथिगणों ने शिरकत की। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य ने बताया कि सूरजपुर में ऋगवेद, यजुर्वेद और सामवेद पारायण यज्ञ पहले ही संपन्न हो चुके है। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में अर्थवेद पारायण यज्ञ समारोह में उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनुप प्रधान, सांसद डा0 महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा और पूर्व सिचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर समेत कई राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षाविदों को आंमात्रित किया गया है। इस बार चतुर्थ अथर्ववेद यज्ञ का आयोजन दिनांक 21 सितंबर से लेकर 24 सितंबर-2023 तक किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×