आम बजट से अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलीः अनिल गोयल

आम बजट पेश किया
आम बजट पेश किया

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने आम बजट की सरहाना की

विजन लाइव/दनकौर

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आम बजट पेश किया है। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने इस आम बजट की सरहाना की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 गाँव.गरीब के विकास, महिला सशक्तिकरण, टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन और किसानों की आय में वृद्धि को चरितार्थ करने वाला है। यह गरीबों, महिलाओं, उत्तम स्वास्थ्य, कृषि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को समर्पित बजट है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ. युवा, गरीब, महिला और किसान.. सभी को सशक्त करेगा। यदि यह सब सशक्त होंगे तो व्यापारी खुद बखुद सशक्त होगा। इसलिए ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल

उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आयकर की सीमा में कोई बदलाव न करके केंद्र सरकार ने एक करोड़ लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने से आमजन लाभांवित होंगे। सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया है और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×