शौकत अली चेची भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) में शामिल

शौकत अली चेची
शौकत अली चेची

Vision Live/Greater Noida

भारतीय किसान यूनियन पथिक के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  शौकत अली चेची अपने सैकड़ो समर्थ को सहित भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) में शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अनीश गाजी एडवोकेट ने बताया कि  गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन पथिक के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  शौकत अली चेची अपने सैकड़ो समर्थ को सहित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता के समक्ष भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) में शामिल हुए।    राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गाजी एडवोकेट ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता में पूरे देश से किसान नेता शामिल होने जा रहे हैं, बहुत सारी तादाद में किसान नेता हमारे संपर्क में हैं । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसानों की सच्ची लड़ाई भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता के नेतृत्व में लड़ रहा है।  किसानों के सच्चे हितेषी चौधरी रिशिपाल अंबावता है।  5 फरवरी को गौतम बुध नगर कलेक्टरेट में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता जिलाधिकारी को मजबूत से ज्ञापन देंगे।  उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन किसानो की 7 सूत्रीय समस्याओं को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×