सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ कल से शुरू

चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ
चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ

Vision Live/Greater Noida

सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ कल 21 सितंबर से शुरू हो जाएगा। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में अर्थवेद पारायण यज्ञ समारोह में उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनुप प्रधान, सांसद डा0 महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा और पूर्व सिचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर समेत कई राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षाविदों को आंमात्रित किया गया है। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य ने बताया कि सूरजपुर में ऋगवेद, यजुर्वेद और सामवेद पारायण यज्ञ पहले ही संपन्न हो चुके है। इस बार चतुर्थ अथर्ववेद यज्ञ का आयोजन दिनांक 21 सितंबर से लेकर 24 सितंबर-2023 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की कडी में व्यायाम प्रातः 5 बजे से लेकर 7 बजे तक, अथर्ववेद पारायण यज्ञ प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक, भजन प्रवचन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यज्ञ सांय 4.30 बजे से 6.30 बजे तक प्रतिदिन और भजन प्रवचन सांय 6.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक होंगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ किए जाने से वातावरण की शुद्वि होती है और फिर स्वच्छ प्राणवायु हमे प्राप्त होती है, इसलिए लोगों को चाहिए कि इस तीन दिवसीय चतुर्थ अथर्वदेव पारायण यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा भाग लेते हुए आहूति दें और फिर प्रवचन का लाभ उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×