मेरठ में शिक्षक/कर्मचारी, क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे

पुरानी पेंशन बहाली हेतु क्रमिक भूख हड़ताल
पुरानी पेंशन बहाली हेतु क्रमिक भूख हड़ताल

शिक्षक/ कर्मचारियों को एन.पी.एस मंजूर नहीं है, सरकार को  पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी ही होगी  – नरेश कौशिक

Vision Live/Meerut

N.J.C.A द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु क्रमिक भूख हड़ताल सिटी स्टेशन गेट नंबर 1 मेरठ में मेरठ मंडल के समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष मंत्री, मांडलिक मंत्री सहित  शिक्षक कर्मचारीयों ने बढ़-चढ़कर भूख हड़ताल पर बैठे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद नागर ने कहा कि अब हम शिक्षक कर्मचारी सरकार से पुरानी पेंशन से कम पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार को हमारी इस एक मांग को मनाना होगा और हमारी पुरानी पेंशन योजना को बाहल करना होगा। नरेश कौशिक प्रांतीय ऑडिटर/ जिलामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज मेरठ की भूमि जो क्रांतिकारियों की भूमि है। यहां हम सभी N.J.C.A के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं यह भूख हड़ताल भारत के प्रत्येक प्रदेश मुख्यालय तथा प्रदेश के मंडलों पर पूरे देश में एक साथ यह क्रमिक अनशन चलाया जा रहा है जो आज 8 जनवरी से 11 जनवरी तक लगातार चलता रहेगा। सरकारी कर्मचारी अपने जीवन के  30 से 40 वर्ष इसी आशा में निकाल देता है जब वह सेवानिवृत्ति होकर घर जाएगा तो वह आगे का जीवन पुरानी पेंशन पाकर ठीक से निर्वाहन कर सके, सरकार द्वारा 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक/ कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बंद करके एन.पी.एस को लागू किया है जो हम शिक्षक/कर्मचारियों के साथ एक छलावा है हम शिक्षक/ कर्मचारियों को एन.पी.एस मंजूर नहीं है, सरकार को हमारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करनी  ही होगी।

नरेश कौशिक प्रांतीय ऑडिटर/ जिलामंत्री
नरेश कौशिक प्रांतीय ऑडिटर/ जिलामंत्री
भूख हड़ताल
भूख हड़ताल

भूख हड़ताल में शामिल देवेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर, कौशल किशोर,राजीव कुमार जिला मंत्री बागपत, विनोद त्यागी महानगर अध्यक्ष मेरठ, गिरीश कुमार, संजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दादरी, सुनील भाटी ब्लॉक अध्यक्ष दनकौर, दोरेन्दर राणा ब्लॉक मंत्री दादरी, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, धर्मराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×