श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,22 जनवरी को हम क्या करेंगे?

 

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,22 जनवरी-2024
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,22 जनवरी-2024
अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण पत्र वितरित
अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण पत्र वितरित

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,22 जनवरी को हम क्या करेंगे?

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,22 जनवरी-2024 के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गांव गांव और गली गली अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण बांटने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव घोडी बछेडा में भी अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण बडी संख्या में बांटे गए और लोगों से अहवान किया गया कि आगामी 22 जनवरी-2024 को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठ महोत्सव को एक पर्व और उत्सव के रूप में दीपावली जैसा मनाएं। अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण पत्र वितरित कर रहे दल के प्रमुख देवेंद्र सिंह रावल एडवोकेट ने बताया कि गली गली, चौराहे और मुख्य चौराहांं पर अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण पत्र लोगों को बडी संख्या में बांटे जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को हम क्या करेंगे?

घोडी बछेडा में भी अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण
घोडी बछेडा में भी अभिमंत्रित अक्षत निमंत्रण

√.घर के द्वार को बहुत सुंदर से सजाएंगे

√.बहुत सुंदर रंगोली बनाएंगे 

√.बहुत सुंदर दीपों की माला से सजाएंगे 

√.राम दीपक प्रज्वलित करेंगे 

√.आकर्षक कंदील से सजाएंगे

√.भरपूर पटाखे फोड़ेंगे 

√.घर में स्वादिष्ट मिठाइयां बनाएंगे

√.मीठे भोजन का आनंद सभी को मिलेगा

√.हम नये कपड़े पहनकर मंदिर जायेंगे

√.अपने घर और परिसर मे भगवा झंडे लगाए जाएंगे

√.आपके जीवन में दो बार दिवाली मनाने का योग 500 साल की प्रतीक्षा के बाद आया है, इसलिए आप भी घामधुम से उत्सव करें और अपने पड़ोसियों को भी बताएं।

इस मौके पर ठाकुर देवेंद्र सिंह रावल, अजीत रावल, मनोज रावल, सचिन रावल, अमित रावल, बंटी रावल, संजय रावल आदि रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×