जनता का शोषण कर रही है, भाजपा सरकार :  नरेश उत्तम पटेल 

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े बड़े झूठे वायदा कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनाने के बाद से ही जनता का शोषण करने में लगी हुई है
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े बड़े झूठे वायदा कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनाने के बाद से ही जनता का शोषण करने में लगी हुई है

Vision Live/Greater Noida

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद आश्वासन समिति के सभापति नरेश उत्तम पटेल ने जनपद गौतमबुद्धनगर का दौरा कर प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान  वह ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों के बीच में पहुंचे और किसानों के इस संघर्ष में समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रेटर नोएडा सेक्टर चाई-4, में  एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े बड़े झूठे वायदा कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनाने के बाद से ही जनता का शोषण करने में लगी हुई है।भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण से महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने  कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। आज प्रदेश भर में किसान अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन निरंकुश भाजपा सरकार किसानों को उनका हक नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का काम करेगी और कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, घोसी  विधानसभा जीत इसका ताज़ा उदाहरण है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन  उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, आए दिन हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, चोरी, आदि गंभीर आपराधिक घटना हो रही है। भाजपा भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी, प्रदेश प्रवक्ता महेश आर्य, बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर,  इन्दर प्रधान, सुनील चौधरी, डॉ शालिनी राकेश, रमेश प्रजापति, आश्रेय गुप्ता, गजराज नागर, नरेन्द्र नागर, सुनील भाटी, कृशान्त भाटी,  पीताम्बर शर्मा, सुधीर तोमर, जाने आलम, जगदीश शर्मा,  डॉ महेन्द्र नागर,  उपदेश नागर, सुरेन्द्र नागर, अतुल शर्मा,  अमित भाटी, मेहंदी हसन, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनीता यादव, राजेश रोही, अनिल प्रजापति लोकेश जनमेदा, मिंटी खारी, शैलेन्द्र भाटी,  मोहित नागर, अक्षय भाटी, नवीन भाटी,  राम शरण नागर, शौकत चेची, विकास भनौता, आकाश  राणा,  प्रशांत भाटी, कुंवर नादिर अली, विकास जतन, जगत खारी, नीरज भाटी एडवोकेट, राघवेंद्र दुबे, देवेंद्र आवाना, महेश भाटी, अजय चौधरी, हरवीर प्रधान, हैप्पी पंडित, बाबू कुरैशी, दीपक नागर, संजय प्रजापति, अब्दुल हमीद, वीरू नागर,  सुशील नागर, रुकसार, पवन जोगी, मनोज शर्मा, अनिल प्रजापति,  युनस प्रधान, विनीत कुमार यादव, केशव शर्मा, नितिन नागर, अली गजनफ़र, अमन नागर, संदीप नागर पाटिल,  बबलू सैन, ब्रह्मपाल भाटी, विक्रम टाईगर, लोकेश भाटी, मोहित यादव, आजाद नागर, हरेन्द्र भाटी,    सादाब सलमानी, जाकिर, हसमुद्दीन, विपिन सैन, यशपाल भाटी, इंशाद चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×