भाजपा सरकारों पर गरजे किसान

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक

किसानों का शोषण करने वालो को करेंगे बेनकाबःचौ ऋषिपाल अंबावता

विजन लाइव/दनकौर

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक दनकौर स्थित राजेंद्र फार्म हाउस पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता महाराज सिंह ढाकवाला ने की। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ तथाकथित लोग किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक
पश्चिम उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और किसानों और मजदूरों की आवाज उठाने के लिए निर्देश दिया

पश्चिम उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और किसानों और मजदूरों की आवाज उठाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का माहौल खराब करना चाहती है। हरियाणा की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमेशा सभी जाति धर्म के लोगों का भाईचारा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के लोग भाईचारा बिगाड़ना चाहते हैं, भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा भाईचारा बनाने का काम किया है। मोदी सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। योगी सरकार द्वारा बिजली के रेट लगातार बढ़ाये जा रहे हैं। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि अतिरिक्त प्रति कर, बैकलीज और रोजगार के लिए जल्द ही गौतमबुद्धनगर में बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान सैकडों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष बुंलदशहर, जिलाध्यक्ष मेरठ, जिलाध्यक्ष रामपुर सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष नामित किए गए। इस मौके पर तेजवीर भगतजी, डा विकास प्रधान, बृजेश भाटी, राजेन्द्र नागर,  बालकिशन प्रधान, कृष्ण नागर, अनिल नेताजी, मनोज प्रधान, अनीष गाजी, अमित कसाना, विनय तालान, संदीप बंसल, सुरेंद्र लोहिया, शहा आलम, फरमान त्यागी, रमन सिंह, निशांत भडाना, अंकित बैसला, जयवीर नागर, अशोक नागर, विनोद मलिक, राजकुमार रूपवास, सुरेश प्रधान, संजय कसाना, अनिकेत देवधर, सुरेश प्रधान, ओमवीर बीड़ीसी, पूनम भाटी, एडवोकेट अर्चना सिंह, विधू गोस्वामी, अशोक भाटी, हरेंद्र नागर, रंजना भदौरिया, गुडढू गुर्जर, नरेंद्र भाटी, संदीप चंदेला, घनेनदर सिंह, मनोज शर्मा, साजन शर्मा, अजय मलिक, मनोज भगत जी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×