जाट समाज ग्रेटर नोएडा के निर्विरोध अध्यक्ष आर.वी.सिंह बने

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रनवीर सिंह
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रनवीर सिंह

निवर्तमान अध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुमोदन के उपरांत उपस्थित समस्त जाट समाज के समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से रनवीर सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया

Vision Live/Greater Noida

अंसल गोल्फ लिंक स्थित ड्वेलिंग रेजीडेंसी
अंसल गोल्फ लिंक स्थित ड्वेलिंग रेजीडेंसी में जाट समाज ग्रेटर नोएडा के नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा बुलाई गई

अंसल गोल्फ लिंक स्थित ड्वेलिंग रेजीडेंसी में जाट समाज ग्रेटर नोएडा के नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा बुलाई गई आम सभा की मीटिंग हुई । निवर्तमान अध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुमोदन के उपरांत उपस्थित समस्त जाट समाज के समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से रनवीर सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

घोषणा चुनाव अधिकारी धर्मराज सिंह , ओमवीर सिंह व हरवीर सिंह तालान ने संयुक्त रूप से की
घोषणा चुनाव अधिकारी धर्मराज सिंह , ओमवीर सिंह व हरवीर सिंह तालान ने संयुक्त रूप से की

इस आशय की घोषणा चुनाव अधिकारी धर्मराज सिंह , ओमवीर सिंह व हरवीर सिंह तालान ने संयुक्त रूप से की । इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा विगत दो वर्षों की आय,व्यय और किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रनवीर सिंह ने उनके अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचन किए जाने पर समस्त जाट समाज ग्रेटर नोएडा का आभार व्यक्त कर समाज के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग लेकर पूरा करने का वादा किया। इस अवसर पर समाज की ओर से चतर सिंह,गजेन्द्र सिंह, विनोद राठी, जगदीश पाल, हरप्रसाद सिंह,अनिल तालान, सतीश गुलिया, गवेन्दृ सिंह,वीरेंद्र पूनिया, अजीत सिंह,योगेन्द्र पवांर, जुगेंद्र सिंह,सुबोध चौधरी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×