अंतर्राष्ट्रीय मोटो जीपी की तैयारियों की समीक्षा

जेपी स्पोर्ट्स सिटी में बने मोटो जीपी ट्रैक का भ्रमण किया
जेपी स्पोर्ट्स सिटी में बने मोटो जीपी ट्रैक का भ्रमण किया
मोटो जीपी  रेस का आयोजन  करने वाली कंपनी मैसर्स फ़ैरस्ट्रीट के  अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव तथा जेपी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा  अध्यक्ष का स्वागत किया गया
मोटो जीपी  रेस का आयोजन  करने वाली कंपनी मैसर्स फ़ैरस्ट्रीट के  अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव तथा जेपी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा  अध्यक्ष का स्वागत किया गया

अंतर्राष्ट्रीय मोटो जीपी प्रतियोगिता  की तैयारियों की समीक्षा (International MotoGP Race Review)

Mohammad Ilyas-Dankauri/Yeida City

22 से 24 सितंबर तक होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय मोटो जीपी प्रतियोगिता  की तैयारियों की समीक्षा की गई
22 से 24 सितंबर तक होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय मोटो जीपी प्रतियोगिता  की तैयारियों की समीक्षा की गई

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार सागर द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 25 में स्थित जेपी स्पोर्ट्स सिटी में बने मोटो जीपी ट्रैक का भ्रमण किया गया तथा आगामी 22 से 24 सितंबर तक होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय मोटो जीपी प्रतियोगिता  की तैयारियों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष द्वारा मोटो जीपी ट्रैक का भ्रमण किया गया तथा वहाँ किए जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कार्यक्रम में  मोटो जीपी  रेस का आयोजन  करने वाली कंपनी मैसर्स फ़ैरस्ट्रीट के  अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव तथा जेपी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा  अध्यक्ष का स्वागत किया गया तथा  इस विश्व स्तरीय  आयोजन  के लिए  उत्तर प्रदेश  राज्य सरकार  तथा यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे,सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। ट्रैक पर किये गए तथा किए जा रहे ज़रूरी निर्माण व मेंटेनेंस के कार्यों के संबंध में अध्यक्ष को जानकारी दी गई।  उक्त कार्यकर्मों में अध्यक्ष के साथ साथ यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, साद मियाँ ख़ान, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक परियोजना ए के सिंह, उप महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी, स्टाफ ऑफिसर नन्द किशोर सुंदरियाल, वरीष्ठ प्रबंधक राजवीर सिंह, मनोज धारीवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×