इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स -शिवम ने अपने नाम किया दूसरा राष्ट्रीय रिकॉंर्ड

जीबीयू परिवार को शिवम् गुप्ता पर गर्व है
जीबीयू परिवार को शिवम् गुप्ता पर गर्व है

Vision Live/Greater Noida

शिवम को एक हाथ से सबसे ज़्यादा संख्या में मिट्‍टी के मटके संतुलित करने के लिये अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 17 अगस्त 2023 को दर्ज कराया, जो एक राष्ट्रीय रिकॉंर्ड है। इससे पहले शिवम गुप्ता ने इसी साल लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉंर्ड्स में 1 मिनट में 45 स्क्वैट्स – अल्टरनेटिंग लेग्स कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया।ऐसा प्रदर्शन करने वाले शिवम न केवल भारत बल्कि एशिया में पहले स्थान पर रहे। शिवम शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा कर रहे हैं, पिछ्ले सेमेस्टर की तरह इस सेमेस्टर में भी इन्होंने A+ ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी के साथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके एम.टेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के लिये प्रदेश के सर्वोत्तम सरकारी संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एँड टेक्नोलॉजी, लखनऊ में प्रवेश प्राप्त किया।  MAXIMUM EARTHERN POTS BALANCED ON ONE HAND certify by India Book of Records.

MOST PISTOL SQUATS IN 1 MINUTE – ALTERNATING LEGS certify by Limca Book of Records this Record also Asian & World’s Second.

इसके अलावा उन्होंने जीबीयू में राष्ट्रीय सेवा योजना की नियमित गतिविधियों और विशेष शिविर में भाग लिया। स्वयंसेवक शिवम को पिछले गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता के लिये चयनित भी किया गया था। जीबीयू में हुए यूनेस्को अफ्रीका हैकथॉन 2022 में स्वयंसेवक रहे तथा साक्षी द रक्षिन प्रोजेक्ट में एक्टिव रक्षिन भी हैं। जीबीयू प्रशासन भी शिवम् की इस उपलब्धि से उत्साहित है और कुलपति प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मनमोहन सिंह सिसौदिया,  डीन डॉ. कीर्ति पाल, विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा राम और एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र दिलारे ने उन्हें बधाई दी.  उनकी इस उपलब्धि पर एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. जय प्रकाश मुयाल तथा एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभावरी और डॉ. नवीन ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।  इस उपलब्धि पर जीबीयू के साथ ही साथ शिवम् का पूरा परिवार और उनके मित्र काफ़ी उत्साहित हैं। यह रिकॉर्ड न केवल प्रदेश बल्कि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इस तरह की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करता है।जीबीयू परिवार को शिवम् गुप्ता पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×