भारतीय किसान यूनियन (भानू )द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल पर सिरसा टोल का घेराव किया

 

ईस्टर्न पेरिफेरल पर सिरसा टोल का घेराव
ईस्टर्न पेरिफेरल पर सिरसा टोल का घेराव

अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना तथा संचालन मास्टर महकार नागर ने किया

Vision Live/Greater Noida 

जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर तथा जिला अध्यक्ष युवा नीरज भाटी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल पर सिरसा टोल का घेराव किया गया । आंदोलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना तथा संचालन मास्टर महकार नागर ने किया। आंदोलन में एक्सप्रेस वे के साथ साथ सर्विस रोड बनाई जाय, अन्यथा किसानों के वाहनों को बिना टोल टैक्स के निकाला जाय, पेरिफेरल पर पेयजल व्यवस्था, टायलेट की सुविधा, गड्ढ़ा मुक्त रोड़,नि: शुल्क टो-चन सुविधा, तथा टोल कर्मियों को कर्मचारी अधिनियम के तहत न्यूनतम वेतन एवं सभी सुविधाएं दी जांय आदि मांगों को रखा गया। ईस्टर्न पेरिफेरल की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर रविंद्र यादव तथा पुलिस प्रशासन के बीच भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों की वार्ता हुई जिसमें तय हुआ कि चार दिन के अंदर मुख्य अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा आपसी सहमति के आधार पर सभी पदाधिकारियों व उपस्थित लोगों ने इस पर अपनी सहमति जाहिर की और आंदोलन को चार दिन के लिए स्थगित कर दिया ।चार दिन तक ईस्टर्न पेरिफेरल पर किसी भी टोल पर भारतीय किसान यूनियन भानू के किसी भी पदाधिकारी व सदस्यों तथा आस पास के किसानों से टोल नहीं वसूला जाएगा। यूनियन की आईडी व आसपास के गांवों की आईडी के आधार पर निकलने की सुविधा रहेगी।

भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों की वार्ता हुई
भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों की वार्ता हुई

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर राष्ट्रीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरणपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र भाटी, राष्ट्रीय सचिव सुभाष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत अधाना, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, कमल अवाना, योगेंद्र नागर ,सतबीर मुखिया, राजवीर मुखिया, अनिल बैसोया ,आनंद भाटी, सुभाष भाटी, धीरज वशिष्ठ ,ओम प्रकाश अवाना,रहीसुद्दीन, प्रेमसिंह भाटी, परविंदर मावी, रिजवान पठान, सदाकत खान, गौरव भाटी, मोहनलाल शर्मा, अजीत शर्मा, सतीश कसाना ,राम भाटी, उपेंद्र भाटी, आदर्श कुमार, विक्की कुमार ,जितेंद्र भाटी ,गौरव डबरा ,सुखबीर नागर, राजेंद्र भाटी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×