भारत को विकसित बनाने के लिये 2024 चुनाव में जुट जाएंः जेपी नड्डा

जीरो प्वाइंट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया
जीरो प्वाइंट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया

जुनैदपुर गांव में बतौर मुख्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को अभाषी माध्यम कॉन्फ्रेंस वैन से संबोधित किया। दनकौर क्षेत्र के जुनैदपुर गांव में इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस मौके पर राज्य सभा सासंद सुरेंद्र नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा से लेकर तमाम जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी जुनैदपुर गांव में जुटे। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के जुनैदपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब लोगों के मकानों को पक्का कागजी आधार दिया जाएगा। गांवों में लोगों को प्रोपर्टी कार्ड बनेंगे। इन प्रोपर्टी कार्डो के जरिए आम लोग बैंकों से सीधे लोन ले सकेंगे। भाजपा सरकार का सपना है कि प्रत्येक वर्ग के लोग आत्म निर्भर बनें जिससे देश तेजी से तरक्की करेगा। उन्होंनें को भाजपा की सरकार की नीतियों के कारण देश खुशहाली और समृद्धि की ओर बढ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि भरी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये और भारत को विकसित बनाने के लिये 2024 चुनाव में जुट जाएं

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे

उधर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष/ विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला संयोजक रवि जिंदल आदि पदाधिकारियों ने जीरो प्वाइंट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर दीपक भारद्वाज, सेवानंद शर्मा, सत्यपाल शर्मा, सुनील खारी, रिंकु शर्मा, प0 कर्मवीर आर्य, धर्मेंद्र कोरी,गुरुदेव भाटी, इन्द्र नागर, करतार जाटव, विकास राणा, राज नागर, कपिल गुर्जर, महेश शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×