भाजपा गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी की तलाश खास मकसद तो नही?

जुनेदपुर गाँव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई दिग्गज भाजपा नेता जुटे
जुनेदपुर गाँव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई दिग्गज भाजपा नेता जुटे

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर के घर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नड्डा

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी की तलाश किया जाना तो खास मकसद नही है? जैसे कि चर्चा लगतार चल रही है कि इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा का टिकट काट कर भाजपा किसी दूसरे को यहां पर लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। वैसे इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा की काट के तौर पर पूर्व डीएम बीएन सिंह, पूर्व सिचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर समेत कई लोग तैयारियों में है। राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी इसी जुगत मेंं है कि इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा की बजाय किसी दूसरे का टिकट हो। उधर भाजपा हाईकमान भी यहां लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन को लेकर को काफी गंभीर है। गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिस प्रकार गौतमबुद्धनगर के जुनेदपुर गाँव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई दिग्गज भाजपा नेता जुटे इस बार को पूरा बल मिला कि गौतमबुद्धनगर भाजपा प्रत्याशी को लेकर हाईकमान तलाशी में है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर के घर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नड्डा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर के घर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नड्डा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह नागर के घर पर यह भाजपा के दिग्गज नेताओं को जमावडा लगा इससे यह भी बला कि अब गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी के लिए सतेंद्र सिंह नागर भी पीछे नही हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह नागर पहले बसपा में हुआ करते थे। सतेंद्र सिंह नागर ने बसपा से बाय बाय कहते हुए भाजपा हाईकमान में खास कर गृहमंत्री अमित शाह के जरिए दामन थामा और फिर एक ही झटके में  भाजपा संगठन मेंं जिला उपाध्यक्ष तक बन गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह नागर ने कहा कि जिस प्रकार मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता का भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उत्साह बढ़ाया और यह संदेश दिया कि भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। सत्येंद्र नागर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मैं बहुत भावुक हूँ और गौरवान्वित हूँ क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे नेता आदरणीय श्री जगत् प्रकाश नड्डा गाँव जुनेदपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर स्थित हमारे पैतृक घर पधारे और जीवन भर के लिए हमारे परिवार को सुनहरी यादें दे गये इस असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए आपका कोटि कोटि आभार माननीय अध्यक्ष जी।

जुनेदपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर स्थित हमारे पैतृक घर पधारे और जीवन भर के लिए हमारे परिवार को सुनहरी यादें दे गये
जुनेदपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर स्थित हमारे पैतृक घर पधारे और जीवन भर के लिए हमारे परिवार को सुनहरी यादें दे गये

साथ में हमारे अभिभावक व लोकप्रिय राष्ट्रीय महामंत्री श्रद्धेय  श्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पश्चिम क्षेत्र सतेन्द्र शिशोदिया तथा हमारे जनप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने भी हम सबको अपना स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया तथा गोपाल कृष्ण अग्रवाल,क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर,भाजपा ज़िलाध्यक्ष गजेंद्र मावी,महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी,युवा नेता अखिलेश नागर व शिवा नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सामाजिक क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×