डा0 महेश शर्मा की हैट्रिक पर भाजपाई झूमे

भाजपाईयों में खुशी
भाजपाईयों में खुशी

      Vision Live/Greater Noida

गौतमबुद्धनगर में तीसरी बार सांसद डा0 महेश शर्मा ने 5 लाख 59 हजार 472 वोटों से जीत कर भाजपा का परचम लहराया है। जिले में तीसरी बार डा0 महेश शर्मा की हैट्रिक से भाजपाईयों में खुशी की लहर है। सूरजपुर में भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सत्यपाल शर्मा के कैंप ऑफिस पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सत्यपाल शर्मा ने कहा कि तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जब कि गौतमबुद्धनगर में लोकप्रिय सांसद डा0 महेश शर्मा ने सर्वाधिक मतों से तीसरी बार जीत दर्ज कर गौरवान्वित किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य ने कहा कि देश की जनता से विकास को देख कर तीसरी बार भाजपा गठबंधन को जनादेश दिया है। गौतमबुद्धनगर में डा0 महेश शर्मा तीसरी बार बडे अंतर से चुनाव जीते हैं, यह सब भाजप के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर जनता का जनादेश है। इस मौके पर मानचंद शर्मा, प्रेमवीर सिंह, दिलीप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×