बागेश्वर धाम सरकारः- दिव्य दरबार में पर्चा खुलवाने लाखों की भीड उमडी, हालात बेकाबू

दिव्य दरबार में पर्चा खुलवाने
दिव्य दरबार में पर्चा खुलवाने लाखों की भीड उमडी, हालात बेकाबू

बागेश्वर धाम सरकार
ग्रेटर नोएडा में बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार

दिव्य दरबार में तमाम तामझाम नाकाफी साबित हुए, कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू

कई  श्रद्धालु पीने का पानी न मिलने से हुए बेहोश, एक महिला श्रद्धालु को तो करंट लगने तक की भी खबर फैली

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में एक झलक पाने और पर्चा खुलवाने के लिए लाखों की भीड उमड पडी। इससे तमाम तामझाम नाकाफी साबित हुए। यहां तक की कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गया और स्थिति को बेकाबू होते देखकर पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कह डाली। यहीं नही पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को घर जाने के लिए कहा जाने लगा। पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार को समाप्त करने की घोषणा समय से पहले कर दी और लोगों से अनुरोध किया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।

दिव्य दरबार
कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गया और स्थिति को बेकाबू होते देखकर पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कह डाली

बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार की सुबह से ही किया गया था। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में वीवीआईपी पास जारी किए गए थे। मीडियाकर्मियों को भी पास जारी किए गए थे।

इनमें कुछ पास तो दलालों के पल्ले पड

बाबा बागेश्वर
ग्रेटर नोएडा बाबा बागेश्वर सरकार

भी गए जिनकी बोली लगाते हुए भी देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर जिस प्रकार से भीड़ जुटी, उसको देखते हुए वीआईपी एंट्री को पहले ही बंद कर दिया गया। दोपहर 12 बजे से पहले ही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। यहां तक कि दिव्य दरबार में बिहार का रिकॉर्ड टूटने का भी दावा किया जाने लगा। बिहार में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में करीब 8 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था। बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में भाग लेने के लिए पुरुष और महिलाओं के अलावा बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। दिव्यांग जन भी बैशाखी पर कार्यक्रम स्थल पर जाते दिखे। कई श्रद्धालु अपने माता.पिता को कंधों पर लादकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। भारी भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था का माहौल देखा गया। पूरी व्यवस्था इस कदर चरमा गई कि कई श्रद्धाल पीने का पानी न मिलने से बेहोश तक भी हो गए और यहां तक की पत्रकारों की हालत भी खराब होते हुए देखी गई। एक महिला श्रद्धालु को तो करंट लगने तक की भी खबर फैली। मेट्रो में भारी तादाद में लोग प्रवचन स्थल तक सफर करते देखे गए। आयोजकों ने सुबह में दावा किया कि ग्रेटर नोएडा में आज बिहार का रिकॉर्ड ब्रेक होगा। उन्होंने 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई थी। यहां पर  पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन 16 जुलाई तक चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×