डीसीपी प्रीति यादव व एसीपी वर्णिका सिंह के साथ धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव

कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह के संयोजन में जमकर नाचीं महिलाएं
कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह के संयोजन में जमकर नाचीं महिलाएं
Vision Live/Greater Noida 

डीसीपी प्रीति यादव व एसीपी वर्णिका सिंह के साथ ज्ञानेश्वरी इंटिट्यूट की संचालिका व कथक नृत्यंगना दुर्गेश्वरी सिंह महक के संयोजन में आयोजित हरियाली तीज का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। डिवाइन रेसीडेंसी होटल के सभागार में आयोजित हरियाली तीज के इस उत्सव में साज श्रृंगार से पूर्ण महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित डीसीपी प्रीति यादव व एसीपी वर्णिका सिंह ने पुलिस आयुक्त की ओर से तीज की शुभकामनाएं दीं। डीसीपी प्रीति यादव ने कहा कि व्यस्त जीवन में इस तरह के आयोजन स्फूर्ति व नव संचार भर देते हैं और महिलाएँ बहुमुखी की धनी हैं। एसएपी वर्णिका सिंह ने कहा कि हरियाली तीज जैसे त्योहार हमारी संस्कृति औऱ परंपराओं के उत्थान के लिए आवश्यक हैं। नीदरलैंड से आये जेनो ने इस अवसर पर वंदे मातरम गाया और कृष्ण वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।
कथक नृत्यंगना दुर्गेश्वरी सिंह, गजानन माली , क्षमा बंसल, अंतिमा शर्मा, दक्षिता भारद्वाज, हेनिका बिस्ट ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस समारोह को सफल बनाने में डॉ अंजू आर्या, इवा वर्मा,रेणु सिंह, शालीनी गुप्ता, भावना सकलानी, जसविंदर कौर, ऋषिता गोयल, अंजू सिंह व सोनाली गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×