सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ धूमधाम से संपन्न

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर

यज्ञ समापन समारोह में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर समेत कई अतिथिगणों ने पहुंच कर भाग लिया और आहूति दी

Vision Live/Greater Noida

सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ-2023
सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ-2023

सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ-2023 संपन्न हो गया। चतुर्थ अथर्ववेद पारायण यज्ञ का आयोजन 21 सितंबर से शुरू हुआ और 24 सितंबर-2023 तक संपन्न हुआ। यज्ञ समापन समारोह में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, भाजपा जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा एडवोकेट,आर्य वीरेश भाटी, पंडित शिव कुमार आर्य, राकेश कुमार आर्य एडवोकेट और मौहम्मद इल्यास ’’दनकौरी’’ पत्रकार आदि अतिथिगणों ने पहुंच कर भाग लिया और आहूति दी। उधर आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष पंडित मूलचंद आर्य, महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य, कोषाध्यक्ष शिवदत्त आर्य और भगत सिंह आदि पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र, सम्मान प्रतीक और सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के अध्यक्ष पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि सूरजपुर में ऋगवेद, यजुर्वेद और सामवेद पारायण यज्ञ पहले ही संपन्न हो चुके है।

मौहम्मद इल्यास ’’दनकौरी’’ पत्रकार
मौहम्मद इल्यास ’’दनकौरी’’ पत्रकार

इस बार चतुर्थ अथर्ववेद यज्ञ का आयोजन भाद्र मास, तिथिनुसार शुक्ल पक्ष, पष्ठी से शुक्ल पक्ष नवमी विक्रमी संवत 2080 तादानुसार सृष्टि संम्वत 1960853124 यानी दिनांक 21 सितंबर से लेकर 24 सितंबर-2023 तक संपन्न हुआ

अथर्ववेद पारायण यज्ञ
अथर्ववेद पारायण यज्ञ

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की कडी में व्यायाम प्रातः 5 बजे से लेकर 7 बजे तक, अथर्ववेद पारायण यज्ञ प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक, भजन प्रवचन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यज्ञ सांय 4.30 बजे से 6.30 बजे तक प्रतिदिन और भजन प्रवचन सांय 6.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहे । आर्य समाज मंदिर के महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य ने बताया कि चतुर्थ अथर्ववेद पारायण के कार्यक्रम में व्यायाम, यज्ञ और ईश्वर वेद सम्मेलन, , गौरक्षा सम्मेलन, ईश्वर वेद सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा सम्मेलन महर्षि दयानंद जीवन चरित्र सम्मेलन में कई उपदेशकों और भजनोपदेशकों ने अंधकार से प्रकाश की ओर आने के लिए अध्यात्मिक चेतना जगाने का कार्य किया। इस मौके पर कार्यक्रम मेंं पंडित महेंद्र कुमार आर्य, पंडित मूलचंद आर्य, पंडित धमवीर आर्य, पंडित शिवदत्त आर्य, पंडित शिव कुमार आर्य, आर्य वीरेश भाटी, पंडित भूदेव शर्मा, भगत सिंह आर्य, अनिल शर्मा और पंडित रविंद्र आर्य, रामजस आर्य, राजकुमार शर्मा, सुरेशचंद शर्मा, चौधरी ब्रहमपाल आर्य, सुखवीर शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंघल, मिंटू मदान, मास्टर यशपाल आर्य, राहुल आर्य, अतुल शर्मा, किताब सिंह आर्य, हरी शर्मा, सुनील शर्मा, लोकेश आर्य, अमन आर्य आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×