चुनावी मुकाबालाः–राजनाथ सिंह अब दादरी क्षेत्र में साठा चौरासी के ठाकुरों को साधेंगे

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

चलिए अब सीधा भाजपा पर आते हैं। कुछ दिन पहले तक भाजपाई और खुद दो बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा खुद भी कहते हुए फिर रहे थे कि इस बार जीत का अंतर ही 10 लाख रहेगा, क्योंकि उनके सामने मकाबले में ही कोई प्रत्याशी नही हैं

राजेंद्र सोलंकी
राजेंद्र सोलंकी

बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी डा0 महेश शर्मा और भाजपा से नाराज वोटर्स को अपने पाले में खींचने में लगे

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

गौतमबुद्धनगर की धरती से ऐसी भी क्या खलिश है? अब लोग कह रहे है कि चलो सीएम रहते हुए यहां नही आए कम से कम अब चुनावी मौसम मेंं तो गौतमबुद्धनगर से चुनावी अपील कर लेते अखिलेश यादव

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के मतदान में अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी रह गए हैं। इन 4 दिनों में महज 2 दिनों में ही प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आएंगे। मतदान दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल-2024 को होना है और 1 दिन पूर्व यानी 24 अप्रैल-2024 की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए भी मतदान 26 अप्रैल-2024 को होना है, सो यहां भी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सिकंद्राबाद मेंं चुनावी जनसभा करके चलते बने। हर बार की तरह ही अखिलेश यादव गौतमबुद्धनगर के लिए फिर बेवफा साबित हुए। राजनीतिक पंडितो का साफ कहना है कि समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर से परहेज करती हुई आई है। स्व0 मुलायम सिंह यादव ने अपने समय में गौतमबुद्धनगर को खत्म किया और अंत तक अपनी हठधार्मिता पर अडे रहे। वह तो शुक्र रहा कि जिला बहाली आदोलन में यहां की जनता तक कूद पडी और फिर सीधा हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पडा जिससे गौतमबुद्धनगर जिला बाहल हो पाया। स्व0 मुलायम सिंह यादव की सरकार जाने के बाद बसपा सरकार आई तो गौतमबुद्धनगर जिला चमक उठा। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, सरकारी हॉस्पिटल और फिर कॉलेज बनाए गए, यमुना एक्सप्रेस-वे की सौगात देते हुए इस इलाके को विकास के नए पंखे दिए। वर्ष 2012 में फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार आई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार को पूरी तरह से नौकरशाही के लिए हवाले छोड दिया। गौतमबुद्धनगर आगमन को ही अभिशप्त मान लिया गया और फिर अखिलेश यादव ने जितने भी फीता काटे या फिर बटन दबा कर उदघाटन किए वह सब राजधानी लखनउ से किए।  गौतमबुद्धनगर के लोग मानते रहे कि अखिलेश यादव के पूरे कार्यकाल यहां विकास पटरी से उतरता हुआ दिखाई दिया। कासना स्थित मान्यवर कांशीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को 500 बैड का किए जाने के साथ साथ अखिलेश यादव सरकार मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाए जाने का सिर्फ ढोल पीटती ही रही। आखिर कासना के इस मान्यवर कांशीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सीरत और सूरत बदली तो अखिलेश यादव सरकार सूबे से विदा हो चुकी थी। योगी की सरकार ने एक्ट पारित किया और फिर कासना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिला। कोविडकाल से लेकर वर्तमान तक यह जिम्स के रूप मेंं जाने वाला कासना हॉस्पिटल पूरे एनसीआर में एक मिशाल बनता जा रहा है। गौतमबुद्धनगर की धरती से ऐसी भी क्या खलिश है? अब लोग कह रहे है कि चलो सीएम रहते हुए यहां नही आए कम से कम अब चुनावी मौसम मेंं तो गौतमबुद्धनगर से चुनावी अपील कर लेते अखिलेश यादव।

डॉ. महेश शर्मा
डॉ. महेश शर्मा

चलिए अब सीधा भाजपा पर आते हैं। कुछ दिन पहले तक भाजपाई और खुद दो बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा खुद भी कहते हुए फिर रहे थे कि इस बार जीत का अंतर ही 10 लाख रहेगा, क्योंकि उनके सामने मकाबले में ही कोई प्रत्याशी नही हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कि यह चुनाव जतियता पर आकर टिकने लगा है। ठाकुर वोट बैंक भाजपा का मुख्य आधार माना जाता है। खबरें आ रही है कि ठाकुर वोटर्स भाजपा से नाराज है और गौतमबुद्धनगर में प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा से भी खफा हैं। यहां बसपा ने ठाकुर राजेंद्र सिंह सोलंकी को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी इस मौके का पूरा फायदा उठाने में लगे हुए हैं। बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी डा0 महेश शर्मा और भाजपा से नाराज वोटर्स को अपने पाले में खींचने में लगे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा और उनके समर्थक भले ही कह रहे हों कि पूरी ठाकुर बिरादरी की नाराजगी की बात हवाई है,सब कुछ अच्छा और भला चंगा है और बडे अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। किंतु सच के इसके उलट है उनकी रातों की नींद उड चुकी है। ठाकुर बिरादरी को साधने के लिए खुद सीएम योगी गौतमबुद्धनगर में दो बार आ चुके हैं। इनमें पहली बार ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए सीएम योगी गत 01 अप्रैल-2024 को आए थे और दूसरी बार अब लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर बाहुल्य इलाके झाझर में आए । इसके सबके बावजूद भाजपा को उम्मीद के मुताबिक परिणाम प्राप्त न होने का पूरा डर सता रहा है। यही कारण है कि भाजपा में ठाकुर बिरादरी के शीर्ष नेता व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अब दादरी क्षेत्र में साठा चौरासी के ठाकुरों को साधने के लिए आ रहे हैं

डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में एक विशाल जनसभा
डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में एक विशाल जनसभा
जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी
जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी

भाजपा के क्षेत्रीय महामन्त्री विकास अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दादरी बिसाहडा में लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जिसमे हज़ारों की संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता पहुँचेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने इस चुनावी सभा की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यरूप से लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, सेवानन्द शर्मा, मनोज शिसोदिया, कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, राज नागर, गुरूदेव भाटी, विचित्र तोमर, मनीष भाटी, अशोक भाटी, अशोक रावल आदि  कार्यकर्तागण और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×