भाजपा जिला कार्यकर्ताओं के साथ वोटर चेतना महाभियान की बैठक

 

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, संचालन दीपक भारद्वाज/ रवि जिन्दल ने किया
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, संचालन दीपक भारद्वाज/ रवि जिन्दल ने किया

 जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चेतना वोटर महाअभियान के लिये विशेष 24 व 25 नवम्बर व दो तीन दिसंबर को  बूथ पर वोट बनवाने के कार्य में जुटे

 Vision Live/Greater Noida

पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद गौतमबुधनगर डॉक्टर महेश शर्मा व भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर अंसलहाउसिंग सोसाइटी स्थित जिला कार्यकर्ताओं के साथ वोटर चेतना महाभियान बैठक आयोजित की।  बैठक में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने बुक्के फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।  बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, संचालन दीपक भारद्वाज/ रवि जिन्दल ने किया।  बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर पूर्णबहुमत की केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनी।   विश्व के नेता नरेन्द्र मोदी हमारी पार्टी के पास है जिनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है  और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकाश हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा सभी कार्यकर्ता वोटर चेतना महाभियान के तहत बूथ बूथ जाकर नई वोट बनवाने के कार्य में लगे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि

नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत का आभार वियक़्त करते हुए कहा कि वोटर चेतना महाभियान  में लगकर 18 वर्ष के बच्चों की वोटे बनवाये और 2024 लोकसभा चुनाव के लिये लग जायें।  हर घर सरकार की उपलब्धि और पार्टी की रीतिनीती के विषय में बतायें और हमारी पार्टी ने जो पिछले चुनाव के घोषणा पत्र की सभी योजनाओं को पूरा किया है।  हमारी सरकार में अखण्ड भारत के लिये धारा 370 को हटाना राम मन्दिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिसका शिलान्यास २२ जनवरी 2024 को होगा।  जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चेतना वोटर महाअभियान के लिये विशेष 24 व 25 नवम्बर व दो तीन दिसंबर को  बूथ पर वोट बनवाने के कार्य में जुटें।

जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर अंसलहाउसिंग सोसाइटी स्थित जिला कार्यकर्ताओं के साथ वोटर चेतना महाभियान बैठक आयोजित की
जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर अंसलहाउसिंग सोसाइटी स्थित जिला कार्यकर्ताओं के साथ वोटर चेतना महाभियान बैठक आयोजित की

बैठक में मुख्य रूप से बिजेंद्र भाटी पिछड़ा आयोग सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, गीता पंडित, मुकेश शिशोदिया, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, योगेश चौधरी, रवि जिन्दल, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, पवन रावल, पवन नागर, सतेंद्र नागर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, बिजेंद्र प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, इन्द्रजीत टाइगर, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा ,पंकज रावल, मनोज भाटी, अजय निगम, राज नागर, संदीप शर्मा ,सतपाल तालान, अजित मुखिया, मनोज भाटी, महेश शर्मा, सोमेश गुप्ता, विचित्र तोमर, संजय भाटी, उदयवीर चौधरी, सरफ़राज़ अली, कपिल गुर्जर, मनोज जैन, श्याम रावत, सुनील सोनक, मनोज प्रधान, जगदीप नागर, सोहित पंडित, श्यामवीर भाटी,विकाश राणा , विकाश चौधरी, अमित पंडित, प्रवीन सैन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×