भाजपा महिला मोर्चा ने महासंपर्क अभियान का मोर्चा संभाला

भाजपा महिला इकाई की कार्यकत्रियां भी महासंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुटी

भाजपा महिला मोर्चा ने महासंपर्क अभियान का मोर्चा संभाला

Mohammad Ilyas- Dankauri/ Greater Noida

गौतमबुद्धगर में भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य के में महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिले के भाजपाई इस अभियान को धार देने के लिए जुटे हुए हैं। हर रोज अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर हर वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। गौतमबुद्धनगर जिले की भाजपा महिला इकाई की कार्यकत्रियां भी महासंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। गांव गांव और गली गली जाकर जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता कर जागरूक कर रही हैं। इसी कडी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह और जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना सिसोदिया ने घर घर जाकर महिलाओं की स्वयं सहायता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी एकत्रित की। जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि  स्वयं सहायता समूह की बहनों से बातचीत की गई है और सभी बहनों से स्वयं सहायता समूह से जो बहनों को लाभ पहुंच रहा है, उसके विषय में चर्चा की गई है।

यही एक नारा है 2024 में मोदी जी तृतीय बार प्रधानमंत्री की शपथ लें

बहनों को स्वयं सहायता समूह की ओर से मिलने वाली धनराशि से उनका जीवन कैसे खुशहाल हो रहा है, इस विषय पर बहनों ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि समूह से मिलने वाली धनराशि से कैसे उन्होंने अपने आप को आत्मनिर्भर बनाया है। जिससे कि वह अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर पाती हैं और अपने काम से बचे हुए समय को स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहे छोटे.छोटे कामों से अपना समय का भी उपयोग कर पाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी भी महिलाओं के लिए योजनाएं चल रही हैं, उन सभी से मिल रहे लाभ से सभी बहने स्वयं को बहुत  गौरवान्वित महसूस करती हैं। इन योजनाओं ने कैसे बहनों का जीवन खुशहाल बनाया इसके लिए वह मोदी जी का हृदय से धन्यवाद भी करती हैं और सभी का एक सुर में यही एक नारा है 2024 में मोदी जी तृतीय बार प्रधानमंत्री की शपथ लें और देश को प्रगति के शिखर पर पहुंचाएं। प्रधान मंत्री मोदी जी की इस दूरगामी सोच का परिणाम हैं कि आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस दौरान जारचा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता राणा, मंडल उपाध्यक्ष किरण राणा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×