चुनाव की घंटी बजते ही दलबदल का खेल शुरू

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थाम लिया
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थाम लिया

बसपा को छोड़कर निशांत भाटी (मकोड़ा) राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

गौतमबुद्धनगर कभी बसपा का गढ हुआ करता था मगर आज स्थिति यह है कि बसपा छोड कर ज्यादातर नेता भाजपा, सपा या फिर राष्ट्रीय लोकदल में जा चुके हैं, गौतमबुद्धनगर में सबसे ज्यादा बेचारगी की स्थिति बसपा या फिर कांग्रेस की ही है

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

आम चुनाव की घंटी बजते ही दलबदल का खेल शुरू हो चुका है। चुनाव जैसे ही शुरू होते है राजनीतिक दल के लोग ताश के पत्तो की तरह अपने दलों को बदल दिया करते हैं। गौतमबुद्धनगर में भी ऐसा ही शुरू हो चुका है। बसपा को बाय बाय कह कर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थाम लिया गया। वैसे यहां बसपा यह कोई नई बात नही है। गौतमबुद्धनगर कभी बसपा का गढ हुआ करता था मगर आज स्थिति यह है कि बसपा छोड कर ज्यादातर नेता भाजपा, सपा या फिर राष्ट्रीय लोकदल में जा चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में सबसे ज्यादा बेचारगी की स्थिति बसपा या फिर कांग्रेस की ही है। शनिवार को अवध ग्रीन ग्रेटर नोएडा मे राष्ट्रीय लोकदल पार्टी बैठक संपन्न हुई जिसमें बसपा को छोड़कर सैकड़ो साथियों के साथ निशांत भाटी (मकोड़ा) ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ज्वाइन की एवं मनोज चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर निशांत भाटी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरीएवं राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा एवं गौतमबुद्धनगर जिले में नवयुवकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी को मजबूत करूंगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है मैं उसे भरोसे पर खर  उतारूंगा और पार्टी की नीतियों को हर मंच पर बेबागी की के साथ रखूंगा। जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि निशांत भाटी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम युवाओं को अधिक से अधिक संख्या मे राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस, बसपा, सपा और उन राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े नेता राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ज्वाइन करेंगे, जिससे आने वाले दिनों में पार्टी जिले में और मजबूत होगी।

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी बैठक
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी बैठक

इस मौके पर इंद्रवीर भाटी अध्यक्ष मेरठ मंडल, अजीत दौला प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता, विजेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष नोएडा, रविंद्र भाटी, श्रीमती हेमा पाठक ,हरवीर सिंह, वीरेंद्र पूनिया, जोगिंदर सिंह तालान, सुबोध कुमार, गोपाल ,वीरेंद्र मलिक, जसवीर भाटी, नीरज शर्मा, मुखिया रवि पहलवान, दीपक नागर, प्रधान सुधीर भाटी, राजू प्रधान, मास्टर जागीर सिंह, एमएन सागवान, गजेंद्र दरोगा जी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×