श्रीलंका के अफसर यूपी मॉडल का जायजा लेने गौतमबुद्धनगर पहुंचे

 

श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ किया संवाद

श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यकर्मों को लेकर वर्कशॉप हुई संपन्न

श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

जिलाधिकारी ने प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली, योजनाओं एवं कार्यक्रमों से श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों को कराया अवगत

Vision Live/Greater Noida

केंद्र, राज्य एवं जनपदों में प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली, योजना एवं कार्यक्रमों की गहन जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा आज जनपद गौतम बुद्ध नगर का भ्रमण किया गया। श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सर्वप्रथम जनपद गौतम बुद्ध नगर के कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचा, जहां पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। जनपद गौतम बुद्ध नगर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारीयों के बीच प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्यप्रणाली, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश एवं जनपद के प्रशासनिक ढांचे की कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला जनपद है, जो कि अपनी औद्योगिक उपलब्धियां को लेकर विश्व विख्यात है। जनपद में तीन प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा तीन तहसील सदर, जेवर एवं दादरी है। जनपद गौतम बुद्ध नगर में प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, न्यायिक, वित्त एवं राजस्व, भू0आ0, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पदों का सृजन किया गया है, जिनके पास मजिस्ट्रेट अधिकार होते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विकास विभाग हेतु जनपद में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की तैनाती होती है। जिलाधिकारी ने श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन के अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। वर्कशॉप के आयोजन अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में भी श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया गया। श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा वर्कशॉप में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रम, योजनाओं के संबंध में गहन जानकारी चाही गई, जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों को योजनाओं के संबंध में गहन जानकारी उपलब्ध करायी।

वर्कशॉप के अंत में श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारियां साझा करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। तदोपरांत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय भ्रमण कराया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में वर्कशॉप के संपन्न होने एवं कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय भ्रमण करने के उपरांत श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर 108 नोएडा तथा साइबर सुरक्षा सैल के भ्रमण हेतु रवाना किया गया। पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर 108 नोएडा पहुंचकर उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के कार्य प्रणाली एवं साइबर सुरक्षा सेल किस प्रकार से कार्य करता है इसकी गहन जानकारी प्राप्त की। इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप में श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×