सपा फिर पलटी डा0 महेंद्र नागर ही चुनौती देंगे

डा0 महेंद्र नागर
डा0 महेंद्र नागर

सपा प्रत्याशी के तौर पर अब डा0 महेंद्र नागर ही दूसरे प्रत्याशियों को चुनौती देते हुए नजर आएंगे, पहली बार यहां ऐसा होगा कि डॉक्टर से डॉक्टर प्रत्याशी भिडने जा रहे हैं

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में सपा एक बार फिर पलट गई है। सपा प्रत्याशी के तौर पर अब डा0 महेंद्र नागर ही दूसरे प्रत्याशियों को चुनौती देते हुए नजर आएंगे। पहली बार यहां ऐसा होगा कि डॉक्टर से डॉक्टर प्रत्याशी भिडने जा रहे हैं। भाजपा ने पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व दो बार के सांसद डा0 महेश शर्मा को पुनः प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी ओर बसपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सांलकी को प्रत्याशी बना कडी चुनौती पेश की है। इससे गौतमबुद्धनगर लोकसभा के चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदलते हुए नजर आ रहे हैं। सपा प्रत्याशी की बात करें तो एक सप्ताह पहले ही डा0 महेंद्र नागर का टिकट घोषित किया गया था। उधर सपा का एक धडा हाईकमान के पास पहुंंचा और डा0 महेंद्र नागर को बेहद कमजोर प्रत्याशी बताते हुए अखिलेश यादव के खूब कान भरें। डा0 महेंद्र नागर के बारे में यहां तक कहा गया कि ये बेहद कमजोर प्रत्याशी होंगे और यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा से अदंरूनी समझौता तक कर सकते हैं। सपा हाईकमान ने इन तमाम बातों को पक्का मनाते हुए डा0 महेंद्र नागर का टिकट काट कर दूसरे धडे के राहुल अवाना का टिकट घोषित कर दिया। उस समय सपा के नए प्रत्याशी राहुल अवाना के विरोध में एक दूसरा धडा उतर आया और कई तरह की शिकायत की। इस तरह के अंतरद्धंधों से जूझते हुए सपा प्रत्याशी राहुल अवाना भी चुनाव क्षेत्र में पूरी शिदत्त से नही निकल पाए। सपा के दूसरे धडे ने लखनउ में डेरा डाल दिया। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के साथ गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक हुई और भरोसा दिलाया गया कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से डा0 महेंद्र नागर ही चुनाव लडेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। आज नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन पुनः डा0 महेंद्र नागर के नाम का ऐलान किया गया। डा0 महेंद्र नागर को पुनः सपा का लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थक और कार्यकर्ता झूम गए। डा0 महेंद्र नागर की बात करें तो वह लंबे समय से राजनीति में है। कांग्रेस में दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी न बनाए जाने से खफा होते हुए उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। राहुल अवाना को छोड दें तो सपा में डा0 महेंद्र नागर एक सर्वमान्य चेहरा माने जाते हैं। डा0 महेंद्र नागर को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताते हूए सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी शौकत अली चेची ने बताया कि सपा में कोई भी धडेबाजी नही है।

सपा में डा0 महेंद्र नागर एक सर्वमान्य चेहरा
सपा में डा0 महेंद्र नागर एक सर्वमान्य चेहरा

सपा हाईकमान ने सभी से बातचीत करते हुए यह फैसला लिया कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से इस बार डा0 महेंद्र नागर ही चुनाव लडेंगे। इसलिए इस बार तय है कि यहां सपा ही एक नया इतिहास रचने जा रही है और डा0 महेंद्र नागर ही लोकसभा सीट को सपा ही झोली में डालेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि सपा प्रत्याशी डा0 महेंंद्र नागर के पुनः प्रत्याशी बनाए जाने से सभी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। सपा के जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया के मुताबिक सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर मजबुती से चुनाव मैदान में डट गए हैं। आज रात्रि 9 बजे ही सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर का कार्यकर्ता सपा जिला कार्यालय सूरजपुर और फिर उनके गांव मिलक लच्छी में स्वागत कर चुनाव का उद्घोष करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×