भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता में विज्ञान प्रदर्शनी

 स्वागत किया
स्वागत किया

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के एडीएम- एलए बच्चू सिंह के द्वारा किया गया

Vision Live/Greater Noida

भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता में  अगस्ता इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के के द्वारा विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के एडीएम- एलए बच्चू सिंह के द्वारा किया गया। जब कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीनियर मैनेजर मनोज सचान भी उपस्थित रहे। इस मौके पर भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी रुचिका भाटी जिसने राज्य स्तर पर लखनऊ में आयोजित एथलेटिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था, उसका मुख्य अतिथियों के द्वारा व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर व्यायाम शिक्षक बालचंद नागर और सोनू नागर का भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम बच्चू सिंह ने कॉलेज के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप युवा शक्ति हैं, इस देश का नाम आप ही करेंगें। मातृशक्ति ही देश को आगे बढ़ती है और कर्म की प्रधानता के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। विशिष्ठ अतिथि व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीनियर मैनेजर मनोज सचान ने भी अपने विचार रखें। वक्ताओ में डॉ राकेश आर्य, कॉलेज के संस्थापक मैनेजर बलबीर सिंह आर्य ने भी अपने विचार रखे। अगस्ता इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अमरेश चपराना ने अपने विचार रखें और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि व एडीएम बच्चू सिंह ने विज्ञान की प्रदर्शनी की सराहना की

एडीएम- एलए बच्चू सिंह के द्वारा किया
एडीएम- एलए बच्चू सिंह के द्वारा किया
विज्ञान की प्रदर्शनी की सराहना की
विज्ञान की प्रदर्शनी की सराहना की

इस मौके पर समस्त प्रबंध समिति के पदाधिकारी  जगदीश  अधना,रईस राम भाटी, मास्टर लज्जाराम, व डॉक्टर राकेश आर्य एडवोकेट, प्रधानाचार्य इंद्रजीत, मैडम डॉक्टर चोपड़ा, पूर्व प्रधानाचार्य दलवीर राणा, डॉक्टर देवेंद्र नागर, प्रधानाचार्य दुजाना इंटर कॉलेज, अजय कैलाशपुर, जितेंद्र आर्य, बलिराम भाटी, अगस्ता फाउंडेशन से विकास तिवारी, दया शंकर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख समाजसेवी व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने किया और साथ ही उन्होंने इस मौके पर  समस्त स्टाफ के लिए बच्चों को आशीर्वाद दिया। संचालक प्रमुख समाजसेवी व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने  अपने संबोधन में कहा कि समस्त बच्चे पढ़े और अच्छे पदों पर जाएं और संस्कार की शिक्षा पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×