रबूपुरा में रावण दहनः- असत्य पर सत्य की जीत है, बुराई पर अच्छाई की जीत

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी
असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी

जेवर विधानसभा के कसबा रबूपुरा में असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी के मौके पर रावण दहन

विजन लाइव/रबूपुरा

जेवर विधानसभा के कसबा रबूपुरा में असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और भव्य दृश्य का अलौकिक आनन्द लिया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बुराई का प्रतीक माने जाने वाले रावण एवं कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया। रावण दहन के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

रावण दहन का कार्यक्रम का भव्य आयोजन
रावण दहन का कार्यक्रम का भव्य आयोजन

इस मौक़े पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ’रावण दहन असत्य पर सत्य की जीत है, बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा रावण के साथ साथ अपनी बुराइयों और कमजोरियों को भी हमें जला देना है तथा हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़े, तभी विजयादशमी का अनुभव होगा। इस मौके पर विशिष्ठ  के रूप में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×