143  सांसदों के निलंबन के जरिए की गई लोकतंत्र की हत्याः दिनेश शर्मा 

 

 

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा

कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सूरजपुर पर धरना प्रदर्शन किया

Vision Live/Greater Noida

उ०प्र०कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सूरजपुर पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि  जिस तरह केंद्र की भा० जा० पा० सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए राज्यसभा व लोकसभा के 143  सांसदों का निलंबन महज इस वजह से कर दिया कि संसद में हुए हमले के संबंध में विपक्षी सांसद लोकसभा व राज्यसभा में गृहमंत्री का वक्तव्य चाहते थे तथा केंद्रीय सरकार उक्त संसद पर हुए हमले पर कोई भी वक्तव्य संसद में देने से बच रही है तथा अपनी नैतिक जिम्मेदारी से भाग रही है। इसी वजह से तानाशाही रवैया अपनाते हुए 143 सांसदों को संसद से निलंबन कर दिया गया, जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर नेतृत्व में  जिला मुख्यालय सूरजपुर पर धरना प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस कृत्य की निंदा करती है।

कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस कृत्य की निंदा करती है
कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस कृत्य की निंदा करती है

इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रवक्ता जितेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष ओबीसी धर्मेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष राम भरोसे शर्मा, रिजवान चौधरी पीसीसी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष हरिंदर शर्मा और संजय भूमिहार, आकाश पंडित, राजकुमार शर्मा, बॉबी प्रधान, विक्की गौतम, आरपी सिंह, वीर सिंह, शाहिद खान, कैलाश बंसल, राधा रानी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×