सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का प्रतिनिधिमंडल 

 

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का प्रतिनिधिमंडल
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला

 

Vision Live/Greater Noida

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि नवनियुक्त सीईओ महोदय को किसानों की सभी समस्याओं से अवगत कराया गया है, जिसमें 10% भूखंड बैक लीज किसानों के भूखंडों पर पेनल्टी गांव विकास एवं क्षेत्र के बच्चों को रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई है, जिसमें उन्होंने किसानों की सभी समस्याओं से प्रमुखता से निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।  इस संबंध में संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने कहा नवनियुक्त सीईओ से किसानों को बहुत उम्मीदें हैं, उनके कार्यालय में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सीईओ का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि किसानों के सभी मुद्दे प्रमुखता से निस्तारित किए जाएंगे।  नवनियुक्त सीईओ ने सभी समस्याओं का अध्यन कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।  इस मौके पर डा विकास प्रधान,खेराती डाढा,आलोक नागर, लौकेश भाटी, कृष्ण नागर, प्रदीप भाटी शुभम चेची सहित आदि लोग मौजूद रहे।

प्रिया राघव भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की प्रदेश महासचिव बनी

प्रिया राघव
प्रिया राघव को संगठन का प्रदेश महासचिव उ०प्र० महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आदेश अनुसार प्रिया राघव को संगठन का प्रदेश महासचिव उ०प्र० महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के संदर्भ में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मी चौधरी ने कहा कि प्रिया राघव द्वारा पिछले 10 वर्षों से किसान हित में किए गए संघर्ष एवं सर्व समाज के किए गए कार्य को देखते हुए संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।   संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद संगठन आप से करता है।  इस मौके पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश महासचिव प्रिया राघव ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी है उसे बड़ी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी।  संगठन में महिलाओं को जोड़कर किसानों की आवाज को मजबूत करने का प्रयास करूंगी किसान एवं नौजवानों के हित में हमेशा आवाज बुलंद रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×