बिग ब्रेकिंग:– गौतमबुद्धनगर में इंडिया गठबंधन को झटका

 

 

मौहम्मद इल्यास “दनकौरी”/ ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में इंडिया गठबंधन को झटका लगने जा रहा है। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के ही एक बड़े नेता पार्टी को बाय-बाय खाने जा रहे हैं। कांग्रेस के यह बड़े नेता आज ही नोएडा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भाजपा को ज्वाइन करने वाले हैं। गुर्जर बिरादरी के इन नेता के ऐन वक्त पर कांग्रेस छोड़ने से इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इंडिया गठबंधन से गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर अपने राजनीतिक कुनबे को भी नहीं बचा पा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर लोक सभा प्रत्याशी पहले कांग्रेस में ही थे और दो बार गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव लड़ने की जिद के चलते हुए डॉक्टर महेंद्र नगर ने पूर्व में कांग्रेस को बाय-बाय कहते हुए सपा का दामन थाम लिया था। यही कारण है कि डॉक्टर महेंद्र नागर आज इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा से गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस छोड़ने वाले यह बड़े नेता भी पूर्व में गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष और जिले की एक विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हैं।गौतमबुद्धनगर  लोक सभा प्रत्याशी डॉक्टर डॉ महेंद्र नगर अपने पूर्व शखा व कांग्रेस के इन बड़े नेता का विश्वास जीतने में भी नाकामयाब साबित हुए हैं।  सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के इस बड़े नेता ने आज ग्रेटर नोएडा में एक अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद यह कांग्रेस के बड़े नेता ग्रेटर नोएडा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नोएडा में आज शाम को आयोजित होने जा रही चुनावी जनसभा के लिए कूच करेंगे। चुनावी जनसभा में इन कांग्रेस के बड़े नेता की धमाकेदार भाजपा में एंट्री की जाएगी, जिससे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को भी बड़ी ताकत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×