जीरो प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन को लेकर गुलावली मेंं पंचायत

पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया
पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा

आबादी तोडे जाने, 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर, बैकलीज आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजैनतिक टिकैत की एक पंचायत नोएडा क्षेत्र के गुलावली गांव में आहूत की गई

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

आबादी तोडे जाने, 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर, बैकलीज आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजैनतिक टिकैत की एक पंचायत नोएडा क्षेत्र के गुलावली गांव में आहूत की गई। पंचायत में तय किया गया है कि आगामी 9 अक्टूबर-2023 ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट में एक विशाल धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और जब तक सारी मांगे पूरी न ही जाती तब धरना प्रदर्शन चलता ही रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह प्रधान
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह प्रधान

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना और प्रदेश प्रवक्ता राजीव मलिक, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजे कसाना आदि पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि बैकलीज, पुरानी आबादियों को तोडे जाने, 64.07 प्रतिशत अतिक्ति प्रतिकर और रोजगार आदि मांगों को लेकर किसान जिले में लगातार आंदोलन करते रहे हैं। किंतु न तो सरकार और न ही प्राधिकरण अधिकारी इन मांगों को पूरा करने के लिए ईमानदार दिखाई दे रहे है। इस बार ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर आगामी 9 अक्टूबर-2023 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है और जिसमेंं जिले से भारी तादाद मेंं भाग लेंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसंर्पक किया जा रहा है। गुलावली गांव समेत आज कई गांवों में पचायतें की गई हैं। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह प्रधान ने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर-2023 को होने वाला विशाल धरना प्रदर्शन जिले के प्रधिकरणांं के लिए ऐतिहासिक होगा। जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण किसान के साथ लगा

मैनेजर लेखराज सिंह डाढा ने कहा
मैनेजर लेखराज सिंह डाढा ने कहा

तार धोखा करते चले आ रहे हैं मगर अब ऐसा बिल्कुल नही चलेगा और आरपार की लडाई लडी जाएगी। मैनेजर लेखराज सिंह डाढा ने कहा कि जिले के तीनों प्राधिकरण किसानों के छल कर रहे हैं।

राजेंद्र चेची गुलावली ने कहा
राजेंद्र चेची गुलावली ने कहा

किसान आबादियों और बैकलीज के नाम पर पूरा खेल किया जा रहा है। सरकार और प्राधिकरण अफसरांं की कारगुजारियों से किसान तंग आ चुका हैं। आगामी 9 अक्टूबर-2023 को होने वाले धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के किसान भारी तादाद में भाग लेंगे। राजेंद्र चेची गुलावली ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसान आबादी के नाम पर भ्रष्टाचार मचाए हुए हैं, मौके पर न आते हुए कार्यालय में बैठक सर्वे की खाना पूर्ति कर देते है, फिर भाले भाले किसानों को पुरानी आबादी तोड दी जाती है, किंतु अब यह मानमनी बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर और मटूरू नागर,भरत प्रधान गुलावली,विनोद शर्मा तुगलपुर,श्रीचंद गुलावली, अतर सिंह मास्टर मोहियापुर, प्रेमचंद शर्मा गुलावली, दीपचंद शर्मा गुलावली, राजीव नागर बादलपुर आदि दर्जनों की संख्या मे ंकिसान उपस्थित रहे।

मनोज चौधरी
मनोज चौधरी

किसानों की ज्यादतियों को लेकर कांग्रेस सडक से लेकर सदन तक लडाई लडेगीः मनोज चौधरी

कांग्रेस के पूर्व गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा जेवर-63 कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने एक बयान में कहा कि गौतमबुद्धनगर में तीन तीन प्राधिकरण है, मगर भाजपा सरकार में किसानों की सबसे बुरी स्थिति हैं। किसान सरकार और प्राधिकरण अपफसरों की तानाशाही से परेशान है। बैकलीज का मुद्दा हो या फिर नोएडा में पुरानी आबादियों को तोडे जाने का हो या फिर 64.07 यह सभी समस्याएं लंबे समय से चली आ रही है। किंतु किसानों के सब्र का बांध अब जवाब देने लगा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जीरो प्वाइंट पर आगामी 9 अक्टूबर-2023 होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को समर्थन दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों की पीडा सबकी पीडा है, कांग्रेस हमेशा से ही किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से फिक्रबंद रही है। यदि यहां पर किसानों के साथ जुल्म हो रहा है तो कांग्रेस के चुप बैठने का सवाल ही कहां है? कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ है और इन ज्यादतियों को लेकर कांग्रेस सडक से लेकर सदन तक लडाई लडेगी और किसानों की मांगों को हर हाल मेंं पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×