मुस्लिम समाज ने भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा के लिए पलक पावडे बिछाए

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर

भाजपा मंडल सूरजपुर सदस्य गुलशन खान के नेतृत्व में आयोजित किए गए स्वागत कार्यक्रम में शुक्रवार होने के वाजवूद भी बडी संख्या में मुसलमानों ने शिरकत की

बबलू गुर्जर जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा
बबलू गुर्जर जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर

सभी राजनीतिक दल मुस्लिम तुष्टिकरण की बात करते है, जब कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नही हैः- गुलशन खान

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

भाजपा एक समय मुसमानों के लिए दुश्मन नंबर एक समझी जाती थी, मगर अब ऐसा नही है। देश का मुसलमान भाजपा के साथ तेजी आ रहा है। भाजपा जब देश की सत्ता में आई थी तो विपक्षी दलों ने मुसलमानों को ऐसा डराया था कि जैसे शेर आया और खा जाएगा, मगर हुआ इसका उलट। न शेर आया और न ही मुसलमानों के साथ ऐसा कुछ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भी आगे बढा और मुसलमान भी शैक्षिक और आर्थिक रूप से कुछ आगे बढे। भाजपा के राज में दंगे भी नही हुए और मुसलमान एक तरह से सुरक्षित ही रहे। पहले देखा जाता रहा है कि मुसलमानों के हमदर्द बनने वाले राजनीतिक दल, जब जब सत्ता में आते रहे, दंगे भी होते रहे और सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमानों का ही होता रहा। कांग्रेस और यूपी की बात करें तो सपा के शासन में सबसे ज्यादा दंगे हुए और मुसलमान का जान और माल का नुकसान भी ज्यादा हूआ। भाजपा को छोड कर ज्यादातर राजनीतिक दल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा
भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा
भाजपा सूरजपुर मंडल सदस्य व स्वागत कार्यक्रम संयोजक गुलशन खान
भाजपा सूरजपुर मंडल सदस्य व स्वागत कार्यक्रम संयोजक गुलशन खान

किंतु भाजपा ऐसा नही करती है बल्कि टोपी की बात न करते हुए रोजी और रोटी की बात की जाती है। बेशक भाजपा की सत्ता का रास्ता हिंदुत्व के एजेंडे से शुरू होता है। मगर अब यह मुसलमानों के समझ में आता जा रहा है कि भाजपा से इतना खतरा नही है कि जितना मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले राजनीतिक दलों से है। यही कारण है कि मुसलमान भाजपा से तेजी से जुड रहा है। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो यहां भी ऐसा उस समय देखा गया था कि जब दादरी नगर पालिक के चुनाव में भाजपा ने कई मुसलमानों को सभासद पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा था। उस समय दादरी का पसमांदा समाज तेजी से भाजपा के साथ जुडा था। इस बार लोकसभा चुनावों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री/सांसद और भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने यह स्वागत कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा ओमीक्रॉन सेक्टर के मथुरापुर गांव में आयोजित किया और भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा की टीम के लिए पलक पावडे बिछाए। भाजपा मंडल सूरजपुर सदस्य गुलशन खान के नेतृत्व में आयोजित किए गए स्वागत कार्यक्रम में शुक्रवार होने के वाजवूद भी बडी संख्या में मुसलमानों ने शिरकत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री / सांसद व भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ रहा है। देश के विकास में मुसलमानों का योगदान है। मुसलमानों का भी वोट भाजपा को मिल रहा है और इससे 400 पार का लक्ष्य पूरा करते हुए जनता फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रावल, बबलू गुर्जर जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा,शक्ति रावल जिला कार्यकारणी सदस्य भाजयुमो, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी आदि वक्ताओं ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम संयोजक गुलशन खान
कार्यक्रम संयोजक गुलशन खान
मुसलमानों का हित भाजपा में ही सुरक्षित
मुसलमानों का हित भाजपा में ही सुरक्षित

भाजपा सूरजपुर मंडल सदस्य व स्वागत कार्यक्रम संयोजक गुलशन खान ने कहा कि मुसलमानों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। दूसरे सभी राजनीतिक दल मुस्लिम तुष्टिकरण की बात करते है। जब कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नही है। सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ रहा है। 400 पार का लक्ष्य जनता जरूर पूरा करेगी और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचड बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर से लोकप्रिय सासंद डा0 महेश शर्मा तीसरी बार बडी जीत हासिल करेंगे, प्रत्येक कार्यकर्ता ने इसके लिए जी तोड मेहन करनी शुरू कर दी है। इस मौके पर कार्यक्रम में शमीम, सलीम, अब्दुल, मोबीन खान, परवेज खान,सलाउद्दीन, जफरू और शकील आदि दर्जनों की संख्या मुस्लिम समाज से गणमान्य लोगों ने शिकरत की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×