नोएडा सेंट्रल जोन में हथियार के बल पर लूट 

प्रतीकात्मक गूगल इमेज

नोएडा सेंट्रल जोन में हथियार के बल पर लूट 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट संचालक से 4 लाख 60 हजार रूपये की लूट

Vision Live/Greater Noida

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट मेंं बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। नोएडा सेंट्रल जोन में लूट की बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है। थाना बादलपुर क्षेत्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट संचालक से 4 लाख 60 हजार रूपये लूट लिए गए हैं। बाइक सवार बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर लूट की और विरोध करने पर बटो से वार कर घायल कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर गांव में विक्रम अपने परिवार के साथ रहते हैं। विक्रम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट का संचालन करते हैं साथ ही एक दुकान चलाते हैं। विक्रम सोमवार की शाम को घर जा रहे थे। तभी अचानक बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों द्वारा उन पर हथियार तान दिए गए और लूट करने की कोशिश करने लगे। विक्रम ने बताया कि जब उन्होंने लूट का विरोध किया तो आरोपियों द्वारा हथियार के बट से उन पर वार किया गया। आरोपी द्वारा फायरिंग भी की गई, लेकिन वह मिस फायरिंग हो गई और जिससे वह बाल.बाल बच गए। लुटेरे मौके पाकर रूपये लूट कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को तत्काल ही दी गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×