भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मण्डल सशक्तिकरण अभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न  

Vision Live/ Greater Noida

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय तिलपता पर जिला कार्यसमिति बैठक एवं मण्डल सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में अपना उद्बोधन देते हुए गजेन्द्र मावी ने युवा कार्यकर्ताओं को 2024 चुनाव के लिये अपनी कमर कस लेने का आग्रह करते हुए नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाई। संगठन के बारे में जानकारी देते हुए गजेन्द्र मावी  ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का अनुशासन एवं व्यवहार पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी कार्यकर्ताओ को मिलकर गौतमबुद्धनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताएंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तीकरण अभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तीकरण अभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री प्रवीन भड़ाना ने दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मण्डल सशक्तिकरण अभियान पर अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा ही मण्डल के सशक्त होने का अर्थयार्थ है कि मण्डल कार्यकारिणी सर्वव्यापी एवं सरवस्पर्शी हो । उन्होंने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जाकर इकाईयों को सशक्त करने का आग्रह किया। प्रवीन भड़ाना ने वोटर चेतना अभियान के विषय पर अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से उनका वोट बनवाकर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। समापन सत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष राज नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया। साथ ही में “फ्यूचर लीडरशिप” को खड़ा करने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया।  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चेतन वशिष्ठ द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, रॉबिन त्यागी, अजमेन्द्र नागर, संदीप भाटी, मोनू गर्ग, जिला मंत्री संदीप गोयल, दुष्यंत चौधरी, संजीव शर्मा, अमित मुखिया, अखिलेश नागर, जॉनी चौहान, जीवन भाटी, बालेश्वर नागर, शक्ति सिंह, अनुज पंडित, विकास शर्मा, सुमित बैसोया, सुनील पंडित, उमेश भाटी, विकास चौधरी, अनुज रोशा, हरिओम भाटी, विकास भाटी डाबरा, पुनीत दिक्षित, अनुभव दुबे, सुभाष नागर, विनोद कसाना, अजय प्रधान, देव नागर, अरुण शर्मा, नितिन नागर, आदि जिले व मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×