इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2023- मनीष त्रिपाठी फिर से एंबेसडर के लिए चयनित

मनीष कुमार त्रिपाठी
मनीष कुमार त्रिपाठी

इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2023-ग्रेटर नोएडा के स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग  कॉलेज के छात्र रहे मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र निशा त्रिपाठी को अगले साल होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्य भार सौंपा गया

Vision Live/Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग  कॉलेज के छात्र रहे मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र निशा त्रिपाठी को इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2023 के तहत उन्हें बतौर एंबेसडर उनके सराहनीय योगदान के चलते उन्हें फिर से एंबेसडर के लिए चयनित किया गया और सम्मानित किया गया और साथ ही साथ उन्हें अगले साल होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्य भार सौंपा गया। वर्तमान में मनीष इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत है। उन्हें यह सम्मान DASA इंडिया की तरफ से 30 दिसंबर 2023 को डॉ. जयंत जोशी (पूर्व वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसरो,भारत सरकार , टीम मेंबर – मिशन मंगलयान), डॉ. भरतभाई चनियारा ( पूर्व वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसरो,भारत सरकार ) प्रोफेसर डॉ. टी.पी. शर्मा (डी.ई.एस.एम, एनसीईआरटी,भारत सरकार), डॉ. विशाल जोशी (वरिष्ठ वैज्ञानिक, पीआरएल, भारत सरकार) , डॉ. पी . एल.एन. राजू ( पूर्व डायरेक्टर NESAC इसरो,भारत सरकार), प्रोफेसर आर.आर एलनगोवन (टीम मेंबर मिशन GSLV MK I , पूर्व वैज्ञानिक इसरो डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस , भारत सरकार ) और डॉ प्रभाकर शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो जिनके पास भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ विक्रम ए साराभाई के साथ भी  काम करने का  अनुभव प्राप्त है की उपस्थिति में virtually : youtube.com/user/anjanwriter पर  दिया गया।

यह अवार्ड कार्यक्रम पूरी तरह से साइंस इनोवेशन आधारित है। यह अवार्ड प्रोग्राम  स्टूडेंट को भविष्य में वैज्ञानिक बनने की दिशा में प्रेरित करने के लिए दिया  जाता है। इस समारोह के आयोजक DASA इंडिया हैं, जिसका मुख्यालय त्रिपुरा से संबंधित है l और नेशनल काउंसिल ऑफ स्टूडेंट साइंटिस्ट इंडिया की प्रेरणा से -जिसमे  एक विपनेट हैं, जिसका  संबद्ध क्लब विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड पुरस्कार का आयोजन त्रिपुरा राज्य के अंजन बनिक (NCSTC DST नेशनल अवार्डी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी फ्रॉम गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) द्वारा किया जाता है, जो की आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फ्रंटलाइनर साइंस कम्यूनिकेटर हैं, जो कि त्रिपुरा राज्य से संबंधित हैं।

बतौर एंबेसडर उनके सराहनीय योगदान के चलते उन्हें फिर से एंबेसडर के लिए चयनित किया गया और सम्मानित किया गया
बतौर एंबेसडर उनके सराहनीय योगदान के चलते उन्हें फिर से एंबेसडर के लिए चयनित किया गया और सम्मानित किया गया

मनीष की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवार के लोग बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया हैं। एंबेसडर होने के नाते मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि जो भी छात्र इस प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं वो इस गूगल फॉर्म को https://forms.gle/nnZrKVZEuZbNAXMw9

1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी नेशनल साइंस डे तक भर करके होने वाले 5th इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2024 में पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×