लोकसभा चुनाव-2024 के लिए गौतमबुद्धनगर में पटखने का देने का दौर शुरू

गौतमबुद्धनगर की राजनीति में  फिर सक्रिय हुए पूर्व डीएम बीएन सिंह

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए गौतमबुद्धनगर में पटखने का देने का दौर शुरू
गौतमबुद्धनगर की राजनीति में  फिर सक्रिय हुए पूर्व डीएम बीएन सिंह

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर की राजनीति में पूर्व डीएम बीएन सिंह फिर सक्रिय हो गए हैं। गौतमबुद्धनगर के गांव दुजाना में उम्मीद संस्था के द्वारा जिले में निशुल्क किताब वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इससे पहले भी कई बार पूर्व डीएम बीएन जिले में कई जगह पर कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए नजर आए थे। चर्चा यह भी रही है कि पूर्व डीएम बीएन सिंह इस बार गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं। इन्हें आलाकमान की ओर से इस बार गौतमबुद्धनगर लोकसभा से टिकट का भरोसा दिया गया है। वर्ष-2024 लोकसभा बिल्कुल नजदीक है, इसलिए टिकटर्थियों की सूची भी अब आनी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार गौतमबुद्धनगर लोकसभा से किसी ठाकुर को भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सासंद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश का यहां से टिकट होगा या फिर कोई दूसरी जगह तलाशेंगे, अभी तय नही है। किंतु जिस प्रकार जिले में गुटबाजी का दौर चल रहा है। डा0 महेश शर्मा की राह आसान दिखाई नही दे रही है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से सासंद डा0 महेश शर्मा की चली आ रही अदावत भी किसी से छिपी नही है। जेवर विधानसभा चुनाव-2022 में रालोद सपा प्रत्याशी अवतार भडाना की तरफदारी किए जाने के आरोप सासंद डा0 महेश शर्मा पर लगते रहे हैं। गौतमबुद्धनगर भाजपा में खेमेबाजी का दौर चल रहा है। इनमें एक खेमा सासंद डा0 महेश शर्मा का है जिसमें दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, एमएलसी नरेंद्र भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और जिला भाजपा संगठन का एक बडा हिस्सा आता है। जबकि दूसरे खेमे में राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह आते हैं। इन दोनों खेमों के आलाकमान भी अलग अलग बंटते हुए नजर आते हैं। अब लोकसभा चुनाव-2024 की बारी है तो दोनो गुट की एक दूसरे को पटखनी देना चाहते हैं। पूर्व डीएम गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह जिस प्रकार गांव गांव और गली गली जाकर खाक छानने में लगे हुए है, ऐसा भी हो सकता है कि इस बार लोकसभा के प्रत्याशी हो। सूत्रों की माने तो खुद सीएम योगी की भी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के खेमे को मौन स्वीकृति मिल चुकी है। पूर्व डीएम बीएन सिंह का यहां गौतमबुद्धनगर की राजनीति में सक्रिय होना इसी पटकथा का एक हिस्सा माना जा रहा है। यही कारण है कि पूर्व डीएम बीएन सिंह ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र की अलग अलग विधानसभाओं में जैसे नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंद्राबाद और खुर्जा में पहुंच कर जनता की नब्ज टटोली शुरू कर दी है। सोमवार को गौतमबुद्धनगर के गांव दुजाना में उम्मीद संस्था के द्वारा जिले में निशुल्क किताब वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। किताब बैंक के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र नागर ने बताया कि बीएन सिंह ने गौतमबुद्धनगर में डीएम रहते हुए जनता के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, यही कारण है कि इस बार सामाजिक कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर आंमात्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य, बौद्धिक स्तर से शारीरिक तल तक मनुष्य का सर्वांगीण विकास करना हैं अर्थात उसकी सोच की सीमा को विकसित करना हैं। जिससे, वह जीवन का सत्य ज्ञान प्राप्त कर उसे अपने व्यवहार और आचरण में धारण करें। ऐसा करने से समाज में सही आदर्श.मूल्यों व सदाचार के मार्ग की स्थापना होती है।

निशुल्क किताब वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया
फिर सक्रिय हुए पूर्व डीएम बीएन सिंह

इसके अलावा डेरी मच्छा गांव में संजीव मुक्कदम के निवास पर भी पूर्व डीएम गौतमबुद्धनगर ने बदलते हुए हाईटेक शहरीकरण मे स्थानीय ग्रामीण लोगो को समय के साथ शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए और साथ ही भारतीय संस्कृति के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर हिंदु युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान, संजीव मुक्कदम, महेंद्र प्रधान बादलपुर, अनिल अधाना, डॉक्टर देवेंद्र नागर और किसान नेता राजकुमार रूपवास और दादरी के आसपास गांव के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×