यूफोरिया समारोह: जीवन का रंगीन उत्सव

मुख्य अतिथि: राम बदन सिंह, डीसीपी, गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट, विशिष्ठ अतिथि केसरी, रामाज्ञा ग्रुप के एडमिन मैनेजर, आर.डब्लू.ए.डेल्टा-2 के अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान, मनीष भाटी बी.डी.सी.(उपाध्यक्ष)
मुख्य अतिथि: राम बदन सिंह, डीसीपी, गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट, विशिष्ठ अतिथि केसरी, रामाज्ञा ग्रुप के एडमिन मैनेजर, आर.डब्लू.ए.डेल्टा-2 के अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान, मनीष भाटी बी.डी.सी.(उपाध्यक्ष)

रामाज्ञा वर्ल्ड स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया विशेष समारोह

जीवन का आनंद लें, सपनों को साकार करें!

Vision Live/Greater Noida

रामाज्ञा वर्ल्ड स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया विशेष समारोह। जिसमें, मुख्य अतिथि: राम बदन सिंह, डीसीपी, गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट, विशिष्ठ अतिथि केसरी,  रामाज्ञा ग्रुप के एडमिन मैनेजर,  आर.डब्लू.ए.डेल्टा-2 के अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान, मनीष भाटी बी.डी.सी.(उपाध्यक्ष) डेल्टा-2, ने समारोह को आदर्श बनाया। जिनका स्वागत-सत्कार स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेष्ठा त्रिपाठी  ने फूलों व शाल के साथ सम्मानित किया। समारोह में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों ने गाने, नृत्य, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनोहर उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। जिसके द्वारा उन्होंने सभी ओर अपनी प्रतिभा के द्वारा यूफोरिया का रंग बिखेरे। समारोह में शामिल सभी श्रोताओ ने रंग-बिरंगे कार्यक्रमों का आनंद लिया।सभी अतिथियों ने रामज्ञा वर्ल्ड स्कूल के स्टाफ़ बच्चों के सुंदर आयोजन के कार्यक्रम की बधाईया दी।  राम बदन डिसीपी ने कहा जो बच्चा जिस फील्ड में रुचि रखता हो उसे उसी फील्ड के लिए अभिवावको व अध्यापकों को स्पोर्ट करना चाहिए।  अजब सिंह प्रधान ने कहा सेक्टर डेल्टा-2 में आर.डब्लू.ए. द्वारा अभी कुछ दिन पहले एक भव्य लाईब्रेरी बनवाई है, जिसका नाम आदर्श कपिल देव लाईब्रेरी रखा है, बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो सके।

स्वागत-सत्कार स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेष्ठा त्रिपाठी  ने फूलों व शाल के साथ सम्मानित किया
स्वागत-सत्कार स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेष्ठा त्रिपाठी  ने फूलों व शाल के साथ सम्मानित किया

मनीष भाटी बी.डी.सी.(उपाध्यक्ष) ने कहा शिक्षा वह चाबी है जो हर ताले को खोल सकती है।  बच्चों के असली अभिवावक बच्चों के अध्यापक है, जो हर बच्चे को आग़े बढ़ने के लिए एक दशा व दिशा देते है।  बच्चे अपने रामज्ञा वर्ल्ड स्कूल डेल्टा-2 का नाम रोशन करे। पिछले दो बार से स्कूल के बच्चो के द्वारा भव्य कार्यक्रम के साक्षी बनते है।  स्कूल का रिज़ल्ट भी हर बार बहुत अच्छा रहता है।  अनुभवी अध्यापक अध्यापिकाओ की मेहनत रंग लाती है जो धरातल पर देखने को मिलता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×