चुनावी तीर चलने शुरू :- चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने डा0 महेश शर्मा पर निशाना साधा

बैठक आहूत कर चुनावी
बैठक आहूत कर चुनावी

बसपा प्रत्याशी की घोषणा होने से पहले ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बाबा फार्म हाउस स्थित भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ़़ऋ़षिपाल अंबावता ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत कर चुनावी रणनीतियों पर मंथन किया

ऋ़षिपाल अंबावता
ऋ़षिपाल अंबावता

भाजपा सिर्फ 400 पार का सपना देख रही है,देखते रहिए इस बार लोकसभा चुनावों में 200 पार भी नही जाएंगे भाजपाईः चौधरी ऋषिपाल अंबावता

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से बसपा के संभावित प्रत्याशी किसान नेता चौधरी ़ऋ़षिपाल अंबावता ने सांसद डा0 महेश शर्मा पर खासा निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर को सिरे से ही खारिज कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ़़ऋ़षिपाल अंबावता गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडने की तैयारी में है। बसपा प्रत्याशी की घोषणा होने से पहले ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बाबा फार्म हाउस स्थित भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ़़ऋ़षिपाल अंबावता ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत कर चुनावी रणनीतियों पर मंथन किया। बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ किया कि गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु0 मायावती का देन है और उनका गृह जिला भी है। कु0 बहन मायावती के निर्देश पर वे गौतमबुद्धनगर से बसपा के टिकट पर चुनाव लडने की पूरी तैयारी कर चुके हैं, जल्द ही उनके नाम का ऐलान होगा और फिर वे गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट को बसपा की झोल में डालने का काम करेंगे।

चुनावी मुकाबले
चुनावी मुकाबले
हां मुकाबला यदि होगा तो भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा से होगा
हां मुकाबला यदि होगा तो भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा से होगा

चुनावी मुकाबले के सवाल पर उन्होंने इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि डा0 महेंद्र नागर कुछ भी नही है, हां मुकाबला यदि होगा तो भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा से होगा। गौतमबुद्धनगर के सासंद व भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा पर निशाना साधते हुए संभावित बसपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि गौतमबुद्धनगर सिर्फ बहन कु0. मायावती की देन है और उनके कार्यकाल तक यहां चौथरफा विकास हुआ था। बसपा के बाद चाहे सपा या फिर भाजपा की सरकारें  रहीं हो सभी ने लूटने का काम किया है। अब सरकारों के इन जनप्रतिनिधियों को लूटतंत्र का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि देश के साथ साथ गौतमबुद्धनगर में भी किसान बेहाल हैं। बाबा का बुल्डोजर किसानों की आबादियों को तोड डालता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरणों में अफसर किसानों को लूटने में लगे हुए हैं अर्थात किसानों का कोई भी काम प्राधिकरणों में नही हो पा रहा है। किसान आबादियों के नाम पर किसानों का पूरा शोषणा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में यह सब लूटतंत्र सरकार के इशारे किया जा रहा है और जिसे अब कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। भाजपा के 400 पार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ 400 पार का सपना देख रही है,देखते रहिए इस बार लोकसभा चुनावों में 200 पार भी नही जाएंगे भाजपाई। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान (यूनियन) अंबावता- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अनीश गाजी एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नागर और चौधरी शौकत अली चेची आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×