डॉक्टर से डॉक्टर टकराएः डा0 महेंद्र नागर के बारे में खास जानिए-

डा0 महेंद्र नागर
डा0 महेंद्र नागर

हार जीत का फैसला तो मतदाता बाद में ही तय करेंगे, फिलहाल इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर के डट जाने से चुनाव बेहद रोचक हो गया हैगौतमबुद्धनगर लोकसभा

नया सांसद यहां डॉक्टर समुदाय से ही मिलेगा या फिर कोई दूसरा होगा, यह तो पूरी तरह से अभी भविष्य के गर्भ में ही छिपा है। मगर यहां डॉक्टर से डॉक्टर टकरा रहे महेंद्र नागर के बारे में भी जान लेते हैं

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव बेहद रोचक हो गया है। यहां दो प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो मेडिकल डॉक्टर हैं। जब कि तीसरे प्रत्याशी ऐसे हैं जो एक बार के विधायक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व दो बार के सांसद डा0 महेश शर्मा मेडिकल प्रोफसनल है। जब कि बसपा से घोषित किए गए राजेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व विधायक है, जो वर्ष 1985 से लेकर 1990 तक सिकंद्राबाद के विधायक रह चुके हैं। तीसरे प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर भी मेडिकल प्रोफसनल हैं। भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा के गौतमबुद्धनगर में 3 हॉस्पिटल कैलाश नाम से हैं जब कि एक सिंकद्राबाद और खुर्जा में भी है। इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा के प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर भी गाजियाबाद स्थित नागर हॉस्पिटल के मालिक है। डा0 महेंद्र नागर हाल में ही टिकट युद्ध के बाद पुनः सपा से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। गौतमबुद्धनगर लोकसभा का प्रत्याशी घोषित होते ही डा0 महेंद्र नागर ने तूफानी दौरा करना शुरू कर दिया है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर गौतमबुद्धनगर के सासंद व भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा को घेरना शुरू कर दिया है।

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर

नया सांसद यहां डॉक्टर समुदाय से ही मिलेगा या फिर कोई दूसरा होगा, यह तो पूरी तरह से अभी भविष्य के गर्भ में ही छिपा है। मगर यहां डॉक्टर से डॉक्टर टकरा रहे महेंद्र नागर के बारे में भी जान लेते हैं। डा0 महेंद्र नागर के परिवार की कुंडली जरूर डा0 महेश शर्मा से मिलती है। डा0 महेश शर्मा स्वयं, पत्नी डा0 उमा शर्मा, पुत्री डा0 पल्लवी शर्मा, पुत्र डा0 कार्तिकेय, दामाद भी डॉक्टर हैं। डा0 महेंद्र नागर के परिवार में भी ऐसा ही है। डा0 महेंद्र नागर खुद, पुत्र डा0 अभिषेक नागर, पुत्री डा0 निधि नागर, पुत्रवधू डा0 शिखा नागर, दामाद डा0 नितिन मोरल हैं। किंतु यहां डा0 महेंद्र नागर की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा नागर डॉक्टर नही है। श्रीमती पुष्पा नागर एम.ए. अंग्रेजी, बी.एड शिक्षिका हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर की परिवारिक पृष्ठभूमि पर गौर करें तो पता चलता है कि सरल और शांत स्वभाव के डा0 महेंद्र नागर का जन्म गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में अब से करीब 59 वर्ष पहले एक किसान परिवार में हुआ था। फिलहाल वे वरिष्ठ सलाहकार चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं। एमबीबीएस, डीसीएच, एमडी तक योग्यता हासिल कर चुके डा0 महेंद्र नागर गाजियाबाद स्थित नागर हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। चिकित्सीय जीवन के अलावा डा0 महेंद्र नागर के राजनीतिक जीवन की बात करें तो पता चलता है कि उन्हांने पहले कांग्रेस की विचारधारा को पंसद किया। जनरल सैक्रेटरी जिला यूथ कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद, फिर जनरल सैक्रेटरी जिला कांग्रेस गौतमबुद्धनगर, दो बार जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर, सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रहे।

डा0 महेंद्र नागर
डा0 महेंद्र नागर

डा0 महेंद्र नागर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे, किंतु कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की और दादरी विधानसभा से दीपक भाटी चौटीवाला को अपना प्रत्याशी बनाया। इस बात से नाराज होकर डा0 महेंद्र नागर ने कांग्रेस को बाय बाय कह दिया और फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव-2024 की घडी भी आ निकली, तो डा0 महेंद्र नागर को सपा हाईकमान ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। हुआ ऐसा कि दूसरे ही दिन सपा हाईकमान ने डा0 महेंद्र नागर का टिकट काट कर नोएडा निवासी राहुल अवाना को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। आखिर डा0 महेंद्र नागर की किस्मत रंग लाई फिर राहुल अवाना का टिकट काट कर पुनः प्रत्याशी घोषित किया गया। हार जीत का फैसला तो मतदाता बाद में ही तय करेंगे फिलहाल इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर के यहां डट जाने से चुनाव बेहद रोचक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×