विकसित भारत संकल्प यात्रा गाँव चमरावली रामगढ़ और लुहारली पहुँची

दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी
दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने डिजिटल कॉन्फ़्रेन्सिंग लाइव के द्वारा उद्बोधन को सुना

Vision Live/Greater Noida

 विकसित भारत संकल्प यात्रा आज गाँव चमरावली रामगढ़ पहुँची, वहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने डिजिटल कॉन्फ़्रेन्सिंग लाइव के द्वारा उद्बोधन को सुना। योगी जी ने अपने virtual संबोधन में अधिकारियों से आह्वाहन करते हुए कहा  कि सरकार की योजनाओं को नीचे धरातल तक ले जाएँ।  उन्होंने बताया कि  उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान योजना, हर घर, नल योजना, विधवा पेंशन योजना आदि योजनाओं से हर उस अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक  सरकार की योजनाए पहुँच रही है। हम सभी को मिलकर भारत को विकसित भारत बनाना है, उसके लिये हम सब युवा नौजवान किसान देशवासी भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को संकल्पों के साथ पूरा करेंगे। दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने सभी ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलायी और उसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव लुहारली पहुंची।  गांव में 6 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, पांच महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम हुआ।  गांव के लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया एवं गांव के लोगों को दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने शपथ दिलाई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव लुहारली पहुंची
विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव लुहारली पहुंची
सैकड़ों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
सैकड़ों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इस मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगो में विकसित भारत बनाने को लेकर भाव जागृत हो रहा है।  इस अवसर पर मुख़्य रूप से जिला कार्यक्रम के संयोजक रवि जिंदल, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य , मंडल अध्यक्ष संजय भाटी, इन्द्र नागर, गांव प्रधान नरेंद्र भाटी, संजय भाटी, भिखारी सिंह, मनोज प्रधान, सुमित प्रधान आदि सैकड़ों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×