नितीश कुमार के आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग

मुख्यमंत्री के पद से हटाने व बिहार सरकार को बर्खास्त  एवं आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की जाएगी
मुख्यमंत्री के पद से हटाने व बिहार सरकार को बर्खास्त  एवं आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की जाएगी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के आवास पर बैठक हुई

Vision Live/Greater Noida

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार  द्वारा सदन में महिलाओ के खिलाफ की गयी अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार का पुतला दहन । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के आवास पर बैठक हुई, जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी जो बिहार प्रदेश एवं देश को शर्मसार करने वाली भाषा है,  जिसके विरोध में दिनांक 10-11-2023  समय प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार पुतला दहन कर महामहीम राष्ट्रपति महोदया (भारत) के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने व बिहार सरकार को बर्खास्त  एवं आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की जाएगी।  इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर, क्षेत्री मंत्री भारत भाटी  महानगर  गाजियाबाद जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर किसान मोर्चा चंद्रपाल सिंह , जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित भाटी लडपुरा, विमल पुण्डीर, शैंकी ठाकुर, आकाश शर्मा, रविन्द्र पाल, उमेश ठाकुर, दीपक सैनी, भोला पंडित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×