दनकौर चेयरमैन पुत्र दीपक सिंह ने दीपावली का त्यौहार वृद्ध आश्रम में भोजन कराकर मनाया

 

दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने खुद अपने हाथों से बेसहारा वृद्धजनों को भोजन परोस कर दीपावली की खुशियां बांटी
दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने खुद अपने हाथों से बेसहारा वृद्धजनों को भोजन परोस कर दीपावली की खुशियां बांटी
नगर पंचायत सभासद दुष्यंत सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे
नगर पंचायत सभासद दुष्यंत सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे

समाज की जिम्मेदारी बनती है, इन वृद्धजनों को भी खुशियां बांटी जाएं ताकि इन्हें भी अपनेपन का अहसास हो पाए और कुछ खुशियां तो इनके जीवन में लौट सकेः दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’ /ग्रेटर नोएडा

दनकौर नगर पंचायत की दूसरी बार नगर चेयरमैन बनी श्रीमती राजवती देवी के प्रतिनिधि व पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने दीपावली का त्यौहार वृद्ध आश्रम में वृद्धो के साथ भोजन कराकर मनाया। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने खुद अपने हाथों से बेसहारा वृद्धजनों को भोजन परोस कर दीपावली की खुशियां बांटी।

दीपावली का त्यौहार वृद्ध आश्रम में वृद्धो के साथ भोजन कराकर मनाया
दीपावली का त्यौहार वृद्ध आश्रम में वृद्धो के साथ भोजन कराकर मनाया

नगर चेयरमैन प्रतिनिधि पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है, जिसे भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान मिलता है। इस दीपावली के पर्व पर एक दूसरे को खुशियां बांटी जाती है। वहीं ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनों को ही गैर समझ बैठते है। परिवार के तिरस्कार के बाद यह वृद्धजन वृद्धा आश्रम में आते हैं। समाज की जिम्मेदारी बनती है इन वृद्धजनों को भी खुशियां बांटी जाएं ताकि इन्हें भी अपनेपन का अहसास हो पाए और कुछ खुशियां तो इनके जीवन में लौट सकें। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद दुष्यंत सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×