जयंती पर सपाइयों ने चौधरी चरण सिंह को किया याद

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाई
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाई

Vision Live/Greater Noida

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती शनिवार  को सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें को पुष्पांजलि अर्पित कर और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने चौ. चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे शुभचिंतक थे, उनकी नीति गरीब और किसानों को ऊपर उठाने की थी। उनका मत था कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हल कराने का सार्थक प्रयास किया। चौधरी चरण सिंह ने किसान को मजबूत बनाने के लिए उनके हितों को सदैव सर्वोपरि रखा और किसान की प्रगति में अहम योगदान दिया।   उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह समाजवादी विचारधारा से जुड़े वह क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने आजादी से पहले भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए और बाद में भारत से गरीबी मिटाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पूरा जीवन सादगी के साथ और गरीबों की सेवा करते हुए जिया। उनका ध्येय किसानों को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने था। उन्होंने किसान और आम जनता के हित में कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए की गरीब, किसान, मजदूर के उत्थान के लिए काम कर रहे है।  इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी बीरसिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान,  राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा रामशरण नागर, महेश भाटी, मिंटी खारी, अमित रौनी, अकबर खान, अवनीश भाटी, युनस प्रधान, रोहित मत्ते गुर्जर, हैप्पी पंडित, अनूप तिवारी, अनीस अहमद, गजेंद्र यादव, राशिद खां, जावेद अंसारी, उपेंद्र यादव, रोहित नागर, सोनू भाटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×