भाजपाईयों का बूथ सम्मेलन के सहारे जीत का मंथन

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए

संपर्क और संवाद ही भाजपा में जीत का असली मंत्रः भूपेंद्र चौधरी

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को गौतमबुद्धनगर में आए जहां दादरी व जेवर विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का मंत्र दिया

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमतबुद्धनगर

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को गौतमबुद्धनगर में आए जहां दादरी व जेवर विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का मंत्र दिया। दादरी चिटहेरा जीटी रोड आरवी नॉथलैंड इंटरनेशनल स्कूल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह है। भाजपा के यह कार्यकता पूरे 5 साल जनता के बीच रहते हैं जब कि दूसरे दल के लोग सिर्फ चुनावी मौसम में ही आते है। यदि दूसरे दलांं के लोग जीत भी गए तो फिर ये पैसा कमाने यानी लूट के धंधे मे लग जाते हैं और हारने पर कहीं नजर नही आते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्षों से, जिला प्रभारी, मंडल प्रभारियो से और फिर बूथ अध्यक्षों तथा बूथ प्रभारियों से, शक्ति केंद्रों से अंत में पन्ना प्रमुखांं से जरूर तालमेल बनाते हुए प्रत्येक बूथ पन्ना प्रमुख और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद ही जीत का असली मंत्र है। संपर्क और संवाद के कार्यकर्ताओं की यह भाजपा पूरे विश्व की एक बडी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्हांंने कहा कि संपर्क और संवाद के जरिए ही भाजपा ने हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पूरी की पूरी लोकसभा सीटों को जीत लिया था। भाजपा के पास देश में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत और सशक्त नेतृत्व है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 का पार का लक्ष्य का पूरा करेगी और उत्तर प्रदेश में 80 सीटों को जीतना परम आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बूथ पर टोली बनाकर प्रचार करे। सांसद व प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को पहले से और अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए अपने बूथ को जीतना है। तीन दिन विशेष बूथ जीत अभियान चलाकर घर घर मतदान पर्ची बांटना सरकार की उपलब्धियों को बताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है। यह विचारधारा 1925 में आयी और उसको गति 1950 को मिली और हमारे संकल्प राष्ट्र हित, धारा 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर बने,आज देश में धारा 370 हटी, अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण हुआ है ये सब जनता के वोट की ताक़त से सम्भव हो पाया है।  भाजपा के प्रेरणा सोत्र महापुरषों ने देश के हर वर्ग के साथ देश का उत्थान हो, उसका सपना देखा। आज हमारी सरकारों में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकास कार्य हो रहें है। देश में प्रत्येक सेक्टर में विकास हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय बन रहे हैं। देश में जगह जगह एयरपोर्ट और एम्स हॉस्पिटल बन रहे हैं। भारत आत्मनिर्भर भारत बनकर विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि देवतुल्य जनता जनार्दन का आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ता के बल एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उसके लिये अधिक से अधिक मत प्रतिशत बढ़ाते हुए वोट कमल के निशान पर पड़े। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर प्रचार करें समय कम और क्षेत्र बड़ा होने पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जहां नहीं पहुँच पायें वहाँ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा बनकर प्रत्येक बूथ के घर घर जाकर संपर्क कर अपने बूथ को जिताना है। एमएलसी नरेन्द्र भाटी एवं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को अधिक से अधिक मतों से जिताकर यहाँ की देवतुल्य जनता रिकॉर्ड बनाएगी। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश की बड़ी जीतों में से गौतमबुधनगर लोकसभा की एक बड़ी जीत हो उसके लिये हमें बूथ को विजयी बनाने के कार्य में जुट जाये।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा

बूथ सम्मेलन पर मुख्यरूप से लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया, केके शुक्ला, ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, मनोज शिसोदिया, राकेश राणा,  बिजेंद्र प्रमुख, दीपक भारद्वाज, सेवानन्द शर्मा, योगेश चौधरी, बिजेंद्र नागर, डॉक्टर अशोक रावल, कर्मवीर आर्य, अभिषेक शर्मा, जगभूषण गर्ग, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, राज नागर, रवि जिन्दल, इन्द्र नागर, संजय भाटी, राजीव सिंघल, विचित्र तोमर, मनोज भाटी, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, पंकज रावल, पवन नागर, पवन रावल, महेश शर्मा, प्रेम प्रधान, महेन्द्र नागर, अर्पित तिवारी, विजय रावल, सतीश भाटी, आदि बूथ अध्यक्ष, बूथ सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×