देहात मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी केसरी गुर्जर की जयंती मनाई

देहात मोर्चे के पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए
देहात मोर्चे के पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए

Vision Live/Greater Noida

देहात मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी केसरी गुर्जर जी की जयंती मनाई गई।  चौधरी साहब की उम्र करीब 86 वर्ष की थी, यह प्रोग्राम अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ, जिसमें उनकी दोनों पुत्री शामिल हुई और परिवार के सदस्य भी थे।  इस मौके पर देहात मोर्चे के पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए, सबने चौधरी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चौधरी साहब के विषय में मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें, जिसमें प्रमुख समाजसेवी सुखबीर सिंह आर्य ने चौधरी साहब के विषय में बताया कि वह बहुत निर्भीक, ओजस्वी ,कर्मठ थे, उनका स्लोगन था, उनकी आवाज जो बोलते नहीं, क्योंकि देहात मोर्चे ने हमेशा पीड़ित और वंचितों की आवाज प्रमुखता से उठाई थी।

देहात मोर्चे के पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए
देहात मोर्चे के पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए
प्रमुख समाजसेवी सुखबीर सिंह आर्य ने चौधरी साहब के विषय में बताया
प्रमुख समाजसेवी सुखबीर सिंह आर्य ने चौधरी साहब के विषय में बताया

इस मौके पर राजकुमार, कृष्णपाल गुर्जर, बाबू सिंह आर्य, वीरेंद्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मास्टर मंगतराम, सुबह राम भाटी, जयकरण, संजय राव, अजीत सिंह भाटी, मनवीर भाटी ने भी अपने विचार रखें।  प्रमुख वक्ताओं ने बताया कि चौधरी साहब के नाम को आगे बढ़ाया जाए और दोबारा देहात मोर्चे की नींव रखी जाए, जिससे पुराने कार्यकर्ता जोड़े जाएं और मजबूत होकर क्षेत्र की लड़ाई लड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×