भाजपा को बडा झटकाः- भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का छींटाकशी किए जाने से आहत होकर इस्तीफा

फोटोः अनिल मांगलिक
फोटोः अनिल मांगलिक

दनकौर भाजपा नगर इकाई के लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा बडा झटका

Vision Live / Dankaur

दनकौर में एक ओर नगर निकाय चुनाव में पहली बार कमल खिला और वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने छींटाकशी किए जाने से आहत होकर इस्तीफा दे दिया है। दनकौर भाजपा नगर इकाई के लिए एक बडा झटका माना जा रहा है। गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष को लिखे पत्र में दनकौर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मांगलिक ने कहा है कि मैं अनिल मांगलिक पूर्व मण्डल अध्यक्ष नगर दनकौर, श्रीमान सांसद महोदय से जुडे हुए कुछ कार्यकर्तागण मुझे हमेशा निचा दिखाते है। व्यंग पूर्ण भाव का प्रयोग करते है, मुझे मानसिक पीड़ा देते है। मेरे सामाजिक स्तर पर मान हानि करते है। प्रत्येक प्रकार से पीड़ित करते है।

Also: This Article

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा पत्र
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा पत्र

मैं मजबूर होकर इस्तीफा दे रहा हूँ। प्रार्थी कई वर्षो से भा०ज०पा० से जुड़ा हुआ है तथा अनेक पदों पर रहा चुका है, लेकिन मजबूरन मुझे स्तीफा देना पड़ रहा है। वर्तमान में प्रार्थी बूथ अध्यक्ष है तथा कार्यकारणी जिले का सदस्य है, जो कि अब प्रार्थी इस्तीफा दे रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मांगलिक ने विजन लाइव को बताया कि सासंद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश शर्मा के करीबी होने का दावा करने वाले कुछ कार्यकर्ता उन्हें नीचे दिखाने के लिए कई तरह की छींटाकशी करते रहते हैं और कई तरह व्यंगपूर्ण बात करते रहते हैं। इन तमाम बातों से आहत होकर वह अब भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×