भाजपा को बडा झटकाः- जिला बार के पूर्व अध्यक्ष की भाजपा को बाय बाय

भाजपा को बाय बाय
भाजपा को बाय बाय

जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) और उनके पुत्र एडवोकेट समीर भाटी ने भाजपा को बाय बाय कह दिया

भाजपा हाई कमान को ट्वीट करके अपना त्यागपत्र दिया
भाजपा हाई कमान को ट्वीट करके अपना त्यागपत्र दिया

पूर्व बार अध्यक्ष के साथ ही पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी समीर भाटी भी सपा में शामिल

एडवोकेट समीर भाटी ने भाजपा को बाय बाय कह
एडवोकेट समीर भाटी ने भाजपा को बाय बाय कह

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी( बोडाकी) को सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव की मिली जिम्मेदारी

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) और उनके पुत्र एडवोकेट समीर भाटी ने भाजपा को बाय बाय कह दिया है। भाजपा को अलविदा कह कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) को अब सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है। नए सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला पंचायत चुनाव के बाद एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) और उनके पुत्र एडवोकेट समीर भाटी भाजपा में शामिल हुए थे। जब कि उससे पहले वे समाजवादी पार्टी में शामिल रहे थे। समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन ने उनके पुत्र समीर भाटी को जिला पंचायत वार्ड संख्या-4 से प्रत्याशी बनाया था।

सपा अधिवक्ता के नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी
सपा अधिवक्ता के नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी
पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी )के बाय बाय कह देने से एक तरह भाजपा को बडा झटका
पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी )के बाय बाय कह देने से एक तरह भाजपा को बडा झटका

इधर लोकसभा चुनावों से ऐन पहले पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी )के बाय बाय कह देने से एक तरह भाजपा को बडा झटका माना जा रहा है। पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) ने भाजपा हाई कमान को ट्वीट करके अपना त्यागपत्र दिया है और कहा है कि वह और उनके पुत्र समीर भाटी ने अपने निजी कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पूर्व बार अध्यक्ष और उनके पुत्र द्वारा भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने और फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होते हुए अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर है और बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। सपा अधिवक्ता के नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी का कहना है कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे पूरी तरह ईमानदारी से बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने व उनके पुत्र समीर भाटी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार भी व्यक्त किया है।

सपा अधिवक्ता के नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी) का सफरनामा

राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी)
राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी (बोडाकी)

दादरी क्षेत्र के गांव बोडाकी मेंं 14 जुलाई-1973 को जन्मे मनोज भाटी ने वर्ष 1991 से लेकर वर्ष 2009 तक भारतीय वायु सेना में टैक्निशियन के पद पर कार्य किया। वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अधिवक्ताओं के हकों के लिए आवाज बुलंद की। वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2019 तक मिहिर भोज आईटीआई कॉलेज दादरी,गौतमबुद्धनगर में प्रबंधक के रूप मेंं कार्य किया। वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2016 तक जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के सचिव पद पर कार्य किया। वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर, के अध्यक्ष पद पर कार्य किया।  वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। ग्रेटर नोएडा शहर के महत्वपूर्ण सेक्टर गामा-वन के वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2020 तक आरडब्ल्यूए के सचिव और फिर 01 जनवरी-2023 से अध्यक्ष पद पर 2 वर्ष के लिए निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×