11 मंडलों के 1073 बूथों पर भारत रत्न पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की  99 वी जयंती

 

अटल बिहारी वाजपेयी का 99 वी जयंती सुशासन समरसता के रूप में मनाया
अटल बिहारी वाजपेयी का 99 वी जयंती सुशासन समरसता के रूप में मनाया

Vision Live/Greater Noida

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुधनगर के कार्यकर्ताओं ने 11 मंडलों के 1073 बूथों पर भारत रत्न पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 99 वी जयंती सुशासन समरसता के रूप में मनाया।  एक गोष्टी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की।  जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय राजनीति के शिखर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रदेय स्वर्गीय श्री अटल की जयंती को सुशासन और समरसता दिवस के रूप में देश मना रहा है। उनका जन्म 1924 में ग्वालियर ज़िले के गाँव में हुआ था।  बचपन से बड़े मेधावी होनहार हाज़िर जवाब थे 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने, 1998 में प्रधानमंत्री बनकर पोखरण परमाणु  विस्फोट कर भारत को परमाणु संपन्न देश बनाया।  1999  से 2004  तक देश के तीसरी वार प्रधानमंत्री रहे।  देश को आर्थिक सैन्य रूप से आगे बढ़ाया ।

एक गोष्टी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर किया
एक गोष्टी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर किया

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि देश प्रखर वक्ता कवि अनुभवी राजनीतिज्ञ थे, अटल जी  आज देश उनके बताये हुए मार्ग पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश योगी के नेतृत्व में विकाश कार्यों में आगे बढ़ रहा है।  इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश नागर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ,सेवानंद शर्मा, इन्द्र नागर,  गुरु देव भाटी, सत्यपाल शर्मा, दीपक भारद्वाज ,रवि जिंदल, कर्मवीर आर्य, अमित पंडित, राहुल पंडित, पवन नागर, सुनील भाटी ,मनोज प्रधान, अजीत मुखिया, रजनी तोमर, बीरेन्द्र भाटी, कुमुद, अनिता गौतम आदि  सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×