भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रेस वार्ता में सोते नजर आए………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल, सेवा- सुशासन और गरीब कल्याण साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता
मोदी है तो मुममिकन है, वर्ष 2024 में भी फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रचंड बहमत के साथ वापस लौटेगीः

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल, सेवा- सुशासन और गरीब कल्याण साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेसवार्ता का आयोजन गौतमबुद्धनगर भाजपा द्वारा ग्रेटर नोएडा में किया गया 

मोदी है तो मुममिकन है, वर्ष 2024 में भी फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रचंड बहमत के साथ वापस लौटेगीः देवेंद्र राणा 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सासंद डा0 महेश शर्मा ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की महत्ता और पावर प्लांट जैसी विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा

 

Mohammad Ilyas-Dankauri/ Greater Noida

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल, सेवा- सुशासन और गरीब कल्याण साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन गौतमबुद्धनगर भाजपा द्वारा ग्रेटर नोएडा में किया गया। पूर्व सासंद व हिमाचल प्रदेश के सहप्रभारी देवेंद्र राणा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पूरे 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद देश में तेजी से विकास के रास्ते पर अग्रसर हुआ और अब वर्ष 2024 के आते आते विश्व गुरू बनने की पक्ति  में हैं। उन्होंने कहा कि इन 9 सालों में नरेंद्र मोदी सरकार ने एयरपोर्ट, एम्स की संख्या बढा कर कई गुना कर दी। सुरक्षा के मोर्चे पर भी भारत एक बडी शक्ति बन कर उभर रहा है। पाकिस्तान और चीन जैसे देश भारत की शक्ति का लोहा मान रहे हैं। कश्मीर में धारा-370 हटाने के बाद आंतकवाद जीरो हो गया है और वहीं कश्मीर में विकास की धारा बह रही है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। इन सभी योजनाओं का लाभ जरूरमंदों को बिना किसी भेदभाव मिल रहा है। मोदी है तो मुममिकन की बात कहते हुए उन्होंने साफ किया कि वर्ष 2024 में भी फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रचंड बहमत के साथ वापस लौटेगी।

मोदी है तो मुममिकन की बात कहते हुए उन्होंने साफ किया कि वर्ष 2024 में भी फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रचंड बहमत के साथ वापस लौटेगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सासंद डा0 महेश शर्मा ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की महत्ता और पावर प्लांट जैसी विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह सब संभव हो पाया है। राज्यसभा सासंद सुरेंद्र नागर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की वजह से यहां पर दिल्ली मुंबई कॉरिडोर और ईस्टर्न कॉरिडोर के जुडने से बोडाकी रेलवे स्टेशन देश का एक बडा रेलवे स्टेशन बनने जा रहा हैं। इसके साथ ही चोला रेलवे स्टेशन से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोडने की योजना को भी भाजपा सरकारों द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है। प्रेस वार्ता के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवा समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रेस वार्ता में सोते हुए नजर आए………

गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल, सेवा- सुशासन और गरीब कल्याण साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्ध्यिं को बयान किया जा रहा था वहीं भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता मंच पर सोते हुए नजर आए। पूर्व केंद्रीय व सासंद डा0 महेश शर्मा प्रेस वार्ता के बीच में किसी जरूरी काम से निकल गए।

नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रेस वार्ता में सोते हुए नजर आए

नोएडा महानगर भाजपा मनोज गुप्ता जो जिलाध्यक्ष विजय भाटी के दाहिने ओर बैठे हूए थे, सांसद की कुर्सी पर यानी भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी और मुख्य अतिथि देवेंद्र राणा जो कि प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे, बैठ गए। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को कई बार नींद की झपकी लगी। एक बार तो भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सोते हुए साफ नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×