यमुना नदी मंझावली पुल परियोजना- नही सिमटने का नाम ले रही हैं, फरीदबाद गौतमबुद्धनगर की दूरियां

 

 

आखिर क्या है, मंझावली पुल परियोजना  देरी की वजह

यमुना नदी मंझावली पुल परियोजना को पूरी तरह से तैयार करने के लिए नई डेडलाइन मार्च 2024 तयः नही सिमटने का नाम ले रही हैं, फरीदबाद गौतमबुद्धनगर की दूरियां

यमुना नदी पर इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2014 में शुरू हुआ था, पुल बन कर वैसे इसी वर्ष 2023 मेंं तैयार हो चुका है, मगर अब बताया जा रहा है कि आवागमन के लिए अगले साल-2024 में ही इसे खोला जा सकेगा 

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश के शो विंडो माने वाले गौतमबुद्धनगर से हरियाणा का फरीदाबाद शहर सीधा जुडने जा रहा है। दनकौर में मंझावली यमुना पुल के जरिए अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा सिटी तीनों शहर सीधे जुड जाएंगे। मंझावली दनकौर में यमुना पुल का काम प्राय पुरा हो चुका है,बस एप्रोच रोड बननी बाकी है। मंझावली दनकौर यमुना पुल का तोहफा जनता को कब मिल जाएग? इसके लिए अभी और भी इंतजार करना पडेगा। यमुना नदी पर इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2014 में शुरू हुआ था, पुल बन कर वैसे इसी वर्ष 2023 मेंं तैयार हो चुका है, मगर अब बताया जा रहा है कि आवागमन के लिए अगले साल-2024 में ही इसे खोला जा सकेगा।

आखिर क्या है, मंझावली पुल परियोजना  देरी की वजह?

फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए मंझावली पुल परियोजना पर काम चल रहा है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में पुल व उसकी अप्रोच रोड बनाने का काम किया जा रहा है। दूसरे चरण में पुल को शहर से जोड़ने वाली 19 किमी लंबी सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। दोनों चरण का काम पूरा कर परियोजना को पूरी तरह से तैयार करने के लिए पहले मार्च 2023 तक की डेडलाइन तय की गई थी। उसके बाद दिसंबर 2023 और अब पीडब्ल्यूडी की ओर से  मार्च 2024 तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। मौके पर काम की स्थिति को देखें तो पहले चरण के तहत यमुना नदी पर पुल तैयार है। यमुना पार के हिस्से में लगभग 900 मीटर लंबी अप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है। वहीं गांव मंझावली की तरफ अप्रोच रोड सुस्त चाल में है। इस काम को तीन से चार महीने में पूरा करने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुल को ट्रैफिक के लिए खोला जा सकेगा। दूसरे चरण के तहत मंझावली से फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़क काम शुरू किया जा रहा है। रोड के साथ लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया है। जगह.जगह पानी निकासी के लिए छोटे नाले तैयार हैं और गांव नचौली के पास से सड़क की खुदाई करने का काम शुरू कर दिया है।  ग्रेटर नोएडा से मंझावली का रास्ता तो सीधा है, लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या लोगों को लंबा चक्कर लगवाती है। सरकार की ओर से यमुना पर पुल का निर्माण तो करा दिया गया।


ग्राफिक्स इमेज

एप्रोच रोड की वजह से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। एक तरफ सरकार की ओर से कनेक्टिविटी बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, यमुना नदी पर बने हुए पुल को कनेक्ट करने में सफलता नहीं मिल रही है। इस पुल की कनेक्टिविटी होने से एक बड़ी आबादी को फायदा मिल जाएगा। ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल इलाकों में काम करने और रहने वाले लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाना हो तो केवल यमुना को क्रॉस करना होता है, लेकिन वर्षों से इस नदी पर पुल बनाने का काम चल रहा है। पुल अब बनकर तैयार तो हो गया है। अप्रोच रोड अब तक नहीं बन पाई है। यमुना नदी पर बने पुल के दोनों ओर सड़कें बना दी जाएं तो आना.जाना आसान हो जाएगा। फिलहाल लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना जाना पड़ रहा है और जाम से अलग जूझना पड़ता है।

 

करीब 40 वर्षो के बाद साकार होने जा रहा है, दनकौर मंझावली यमुना पुल का सपना

 ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए मंझावली पुल परियोजना की आधारशिला वर्ष 2014 में रखी गई थी।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कृष्णपाल गुर्जर के साथ रखी थी आधारशिला वर्ष 2014 में जब केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी थी, तब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ 15 अगस्त.2014 को मंझावली पुल बनाने की आधारशिला रखी थी। अब 9 साल हो गए हैं पुल का निर्माण होते.होते। हालांकि बीच में कोरोना काल में निर्माण रुक भी गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गत 8 सितंबर -2022 में ग्राम अट्टा गूजरान गांव में एक स्वागत समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया था कि मंझावली यमुना पुल बनकर तैयार हो चुका है और फरवरी-2023 में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल से दो शहरों की दूरी 15 से 20 मिनट की रह जाएगी। पुल बनने के बाद आना.जाना बेहद सुगम होगा। कें्रदीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का यह दावा,दावे तक सीमित रह गया और पुल पर आवागमन चालू नही हो पाया। हां 24 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तहत यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा 4 लाइन का पुल जरूर बन कर तैयार हो गया। वर्ष 2018 में पुल बनाने का काम शुरू हुआ। शिलान्यास के लगभग साढ़े 8 साल और निर्माण शुरू होने के लगभग साढ़े 4 साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुई। पुल के बनने की डेडलाइन 6 बार मिस हुई। वैसे पुल तो दिसंबर 2022 में ही बनकर तैयार हु गया था, कुछ काम बाकी था जिसे अब पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है।


ग्राफिक्स इमेज

उत्तर प्रदेश में जब नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी करीब सन 1985 के यहां अट्टा गूजरान नौरंगपुर गांव के पास यमुना नदी पर  हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के सिकंद्राबाद शहरों को जोडने वाली परियोजना पर काम करते हुए पुल का शिलान्यास किया गया था। उस केंद्र में कांग्रेस की सरकारी हुआ करती था केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री के तौर पर राजेश पायलट, स्वय उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, कें्रदीय मंत्री अंबार रिजवी और सिकंद्राबाद के तत्कालीन विधायक राजेंद्र सिंह सोंलकी ने यहां यमुना पुल की आधार शिला रखी थी। कांग्रेस सरकार के जाते ही जैसे की उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी, पुल निमार्ण परियोजना की मंजूरी न होने की बात कहते हुए हवा मेंं ही उडा दिया। तब से ही यह यमुना नदी पर पुल निमार्ण का एक सपना लोगों के लिए चला आ रहा है।

 

गौतमबुद्धनगर से मंझावली पुल एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी का माध्यम बन जाएगा

गौतमबुद्धनर से मंझावली के बीच करीब 24 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। अप्रोच रोड के साथ सड़क बनने के बाद दोनों तरफ के बड़ी संख्या में लोगों को इसका फायदा मिलेगा। प्रस्तावित सड़क में 4 किलोमीटर उत्तर प्रदेश की सीमा में बनाई जानी है। वहीं, 20 किलोमीटर सड़क फरीदाबाद में बननी है। यूपी के हिस्से में सड़क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण होना है। लोगों को कुंडली.गाजियाबाद.पलवल एक्सप्रेसवे और कालिंदी कुंज से होकर ग्रेटर नोएडा आना.जाना पड़ता है। इसमें डेढ़ से 2 घंटे का समय लग जाता है। नई सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद आज से 20 से 25 मिनट में फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा पहुंचना संभव हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा की तरफ से फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, मथुरा और आगरा की तरफ जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। पुल के शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद पहुंचने में महज 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। यमुना नदी पर बने पुल को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने की तैयारी है। वहीं, यह सड़क फरीदाबाद में एनएच 19 से जुड़ेगी। इसके बाद मंझावली पुल एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी का माध्यम बन जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate

can't copy

×